चांडिल : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हुई पत्नी की मौत – पति घायल
चांडिल। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे भादूडीह में सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उक्त महिला का पति घायल हुआ है। बताया जा रहा है हारुडीह निवासी डॉ तारापद महतो अपनी पत्नी मल्लिका महतो के साथ स्कूटी से जमशेदपुर जाने के लिए घर से निकला था। इस दौरान भादूडीह में नेशनल हाईवे को क्रॉस करने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें तारापद महतो दूर जाकर गिर गया, जिसके कारण उसे हल्की फुल्की चोटे आईं हैं। जबकि स्कूटी में सवार मल्लिका महतो अज्ञात वाहन के पहियों के नीचे जा गिरी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। तारापद महतो बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड में डॉक्टर के रूप में सेवा देते हैं, जबकि उसकी पत्नी मृतका मल्लिका महतो झामुमो की सक्रिय कार्यकर्ता थी। घटना की सूचना पर चांडिल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से घायल तारापद को स्थानीय क्लीनिक ले जाकर उपचार कराया। चांडिल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हैं।