स्वीप कार्यक्रम के तहत सरायकेला, चांडिल तथा ईचागढ़ में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान, महिलाओं ने रंगोली बनाकर दी संदेश
सरायकेला – खरसावां/चांडिल। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सरायकेला प्रखंड के प्रखंड परिसर, चांडिल प्रखंड चांडिल प्रोजेक्ट विद्यालय, ईचागढ़ प्रखंड के देवलटांड, दारुदा, टीकर तथा प्रखंड परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान एवं शपथ ग्रहण अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं द्वारा रंगोली भी बनाया गया, जिससे मतदाताओं को जागरूक करने तथा मतदान करने का संदेश दिया गया। वहीं, स्कूलों छात्राओं ने मेहंदी तथा रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम लोगों के बीच किया गया। मौके पर सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
वहीं, 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही उन्हें अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।