चौका : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवक घायल, एक युवक की हालत नाजुक
चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे रांची – टाटा लेन पर दिरलौंग और झाबरी के बीच भयंकर सड़क दुर्घटना घटी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन युवक चौका की ओर आ रहा था कि इसी दौरान पीछे से अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया है। इस दुर्घटना में तीनों युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें से एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। घायलों की पहचान दिरलौंग निवासी अश्विनी सिंह मुंडा, दिनेश मुंडा तथा मेघनाथ मुंडा के रूप में हुई हैं। उसमें से अश्विनी सिंह मुंडा की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। तीनों दिरलौंग से झाबरी की ओर आ रहा था, इस दौरान एचपी पेट्रोल पंप के समीप दुर्घटना हुई। दुर्घटना की सूचना पर चौका पुलिस पहुंची और तीनों घायल को इलाज के लिए चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं, पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हैं।