जमशेदपुर : इस बार इस गांव में चढ़क पूजा का संचालन करेगी महिलाएं, पढ़ें पूरी खबर
जमशेदपुर। अनेकों जगह निजी संस्थानों का संचालन महिलाएं करती हैं। आधुनिक युग में महिलाएं हर विभाग की नौकरी और हर प्रकार के व्यवसाय में जड़ें जमा चुकी हैं। परंतु, झारखंड में जब कोई मेला, पर्व, पूजा का आयोजन होता है तो वहां पुरुषों की सक्रियता अधिक देखने को मिलती हैं। बल्कि, मेला, पर्व, त्योहार आदि का संचल पुरुषों द्वारा ही किया जाता हैं। मेला, पूजा, कार्यक्रम के लिए पुरुषों द्वारा चंदा किया जाता हैं। लेकिन समय में बदलाव आया है, महिलाएं भी मेला, पर्व, त्यौहार, कार्यक्रम आयोजित करने तथा संचालक करने के लिए तैयार है।
झारखंड समेत पश्चिम बंगाल और ओडिशा में इन दिनों चढ़क पूजा, मंडा पूजा, भोगता पर्व की धूम मची है। ऐसे में जमशेदपुर के पटमदा प्रखंड अंतर्गत लावा गांव में भी आगामी 26 अप्रैल को चढ़क पूजा की तिथि निर्धारित की गई हैं। लावा गांव में प्राचीन समय से चढ़क पूजा हो रही हैं, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। हर साल गांव के पुरुषों द्वारा संपूर्ण पूजा, मेला, कार्यक्रम का संचालन किया जाता है लेकिन इस साल गांव की महिलाओं द्वारा सभी काम किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि लावा गांव में ग्राम प्रधान वृंदावन दास की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें गांव की महिलाओं को चढ़क पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। बताया गया और महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए इस बार महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया गया है। इसके लिए पूजा कमिटी में बदलाव किया गया है। कमिटी की बैठक में लक्ष्मी कुम्भकार को अध्यक्ष तथा रेखा कुम्भकार को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वहीं, महिलाओं द्वारा गांव के प्रत्येक घर से न्यूनतम 500 रुपये चंदा किया जाएगा। चढ़क पूजा के अवसर पर लगने वाले मेले में रात्रि को छौ नृत्य का आयोजन किया गया है। रात्रि में महिला छौ नृत्य दल ही भाग लेंगे।