चांडिल : दूसरे दिन भी संजय सेठ का धुंआधार जनसंपर्क अभियान जारी – भाजपा व आजसू के कार्यकर्ता की जुगलबंदी और उत्साह देख इंडिया गठबंधन के नेता अचंभित
चांडिल। एक तरफ रांची लोकसभा के एनडीए भाजपा प्रत्याशी सह सांसद संजय सेठ धुंआधार प्रचार में जुटे हैं। वहीं, दूसरी ओर इंडिया गठबंधन अबतक चुनाव प्रचार के मामले में पीछे चल रही हैं। प्रत्याशी घोषित करने से लेकर चुनाव प्रचार में ढीली पड़ी इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में भी मायूसी छाई हुई हैं।
जबकि, रांची सांसद संजय सेठ लगातार दो दिन से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। आज दूसरे दिन भी भाजपा और आजसू की संयुक्त जनसंपर्क अभियान जारी है। इसी कड़ी में आज संजय सेठ चांडिल प्रखंड के तमोलिया गांव से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में रांची लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ आजसू पार्टी के कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की जुगलबंदी और उत्साह देखते बन रही हैं। भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं की जुगलबंदी देख इंडिया गठबंधन के नेता भी अचंभित हो गए हैं। अचंभित होने के पीछे बड़ा कारण भी है कि पिछले 2019 के विधानसभा चुनाव में दोनों दल एक दूसरे के विरोधी थे लेकिन जैसे ही लोकसभा चुनाव पहुंचा तो दोनों दल के नेताओं के साथ साथ कार्यकर्ता भी एक दूसरे के सहयोगी बन गए हैं।
जनसंपर्क अभियान में आजसू केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, भाजपा ईचागढ़ विधानसभा प्रभारी दिनेश कुमार, विधानसभा संयोजक मधुसूदन गोराई, विशाल चौधरी, आजसू केंद्रीय सदस्य बासुदेव प्रमाणिक, अनिता पारित, आजसू प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश कर्मकार, दिवाकर सिंह, बुद्धेश्वर गोराई आदि शामिल हैं।
आज संजय सेठ ने अपना जनसंपर्क अभियान शुरू करने से पूर्व फदलोगोड़ा स्थित काली मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद तमोलिया से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। आज तमोलिया के अलावा बंधुगोडा, कपाली बस्ती, कमारगोड़ा, डोबो, धन्नीगोड़ा, रुगड़ी, पुड़ीसिली व गौरी में ग्रामीणों संग मुलाकात करेंगे। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद संजय सेठ केंद्र सरकार की उपलब्धि बता रहे हैं और फिर से एक बार एनडीए गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।