रांची लोकसभा से मंत्री बन्ना रेस में आगे – आज शाम 4 बजे कांग्रेस खोलेगी अपना पिटारा, सुबोधकांत और रामटहल को मनाने जुटी आलाकमान
रांची/ जमशेदपुर। आज शाम को झारखंड रांची, धनबाद, गोड्डा आदि सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगी। बताया जा रहा है कि आज शाम 4 बजे कांग्रेस अपना पिटारा खोलेगी। इसमें रांची लोकसभा को लेकर कांग्रेस के अंदरखाने में उहापोह की स्थिति बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान को मनाने में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सफल हो चुके हैं। माना जा रहा है कि बन्ना गुप्ता को ही रांची लोकसभा से कांग्रेस बतौर अपना प्रत्याशी उतारेगी। टिकट लेने की रेस में बन्ना गुप्ता अन्य दावेदारों की तुलना में काफी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान भी बन्ना गुप्ता के नाम पर सहमत है। लेकिन अब पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और हाल में कांग्रेस का हाथ पकड़ चुके पूर्व सांसद रामटहल चौधरी को मनाने में परेशानी हो रही हैं। संभवतः आज शाम तक दोनों पूर्व सांसद को कांग्रेस आलाकमान मनाने में सफल जो जाती हैं तो सीधे बन्ना गुप्ता के नाम का घोषणा कर दिया जाएगा। यदि दोनों पूर्व सांसद की सहमति नहीं मिलती हैं तो हो सकता है कि ऐन वक्त पर बन्ना गुप्ता का नाम हटा दिया जाएगा या फिर आज घोषणा नहीं होगी।