ईडी, सीबीआई, आईटी को राहुल गांधी ने बताया भाजपा की “विपक्ष मिटाओ सेल”
डेस्क। देश की राजनीति में मची उथल पुथल के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाया है। बीते दिनों बिहार में सरकार बदल गई। इधर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और उन्हें ईडी द्वारा हिरासत में लिया गया है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में पोस्ट करते हुए भाजपा पर हमला बोला है।
राहुल गांधी ने कहा है कि “ED, CBI, IT आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं, अब यह भाजपा की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बन चुकी हैं”।
खुद भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है।