सड़क दुर्घटना मे एक महिला की मौत, दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
जमशेदपुर। पोटका थाना क्षेत्र के तेंतला मुख्य मार्ग में बस और कार जबरदस्त भिड़ंत हो गई हैं। इस दुर्घटना में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद वाहनों की कतार लग गई हैं। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भयानक थी कि बस और कार के परखच्चे उड़ गए हैं। दुर्घटना के बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई हैं।