चांडिल : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हुई वृद्धा की मौत
चांडिल । थाना क्षेत्र के टाटा – रांची नेशनल हाईवे पर पाटा गांव में शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना रात्रि 9 बजे की है। बताया जाता है कि 65 वर्षीय वृद्धा नेशनल हाईवे पर भटक गई थी, इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने वृद्धा को कुचल कर फरार हो गया। दुर्घटना के समय चांडिल निवासी निखिल महतो जमशेदपुर जा रहा था, निखिल महतो ने एम्बुलेंस की मदद से वृद्धा को चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अभी तक वृद्धा की पहचान नहीं हो पाई है। चांडिल पुलिस को मामले की सूचना दी गई हैं। पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही हैं। वहीं, पुलिस वृद्धा की पहचान करने में जुटी हैं।