नीमडीह : सड़क किनारे खड़ी वाहन को टक्कर मारने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
चांडिल। नीमडीह थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 32 पर आदरडीह में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोकारो के पिंडराजोड़ा – शीलफोड़ निवासी पांडव तिवारी बाइक सवार होकर अपने गांव जा रहा था, इस दौरान उसने सड़क किनारे खड़ी एक वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। घटना रात नौ बजे की है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर नीमडीह पुलिस पहुंची और घायल बाइक सवार को नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर मृतक के रिश्तेदार पहुंचे हैं। नीमडीह पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद शव को अपने कब्जे में रख लिया है, जिसे कल सुबह पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजी जाएगी।