झामुमो ने दो लोकसभा में प्रत्याशी घोषित किया – सिंहभूम से जोबा मांझी व राजमहल स बिजय हांसदा
झामुमो झारखंड लोकसभा चुनाव के लिए दो – दो प्रत्याशी घोषित कर रही हैं। आज झामुमो ने सिंहभूम लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री जोबा मांझी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं, राजमहल से सांसद बिजय हांसदा को प्रत्याशी बनाया है। सिंहभूम सीट से वर्तमान सांसद भाजपा प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है।
इसके पूर्व झामुमो ने गिरिडीह तथा दुमका सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित किया था। गिरिडीह से मथुरा प्रसाद महतो तथा दुमका से नलिन सोरेन को झामुमो ने प्रत्याशी बनाया है। इंडिया गठबंधन की ओर से झारखंड में अबतक केवल इन्हीं चार लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किया गया है। जबकि एनडीए गठबंधन ने राज्य के सभी 14 सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है जो धुंआधार प्रचार कर रहे हैं।