जमशेदपुर : सिविल सर्जन सभागार में मनाई गई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम सिविल सर्जन सभागार मे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित की गई। साथ ही स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। बता दें कि 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। शुरुआत की गई। सिविल सर्जन सभागार में जागरूकता अभियान का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
यहां सिविल सर्जन सभागार महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ0 अश्विनी, राज्य परामर्शी राजीव कुमार, धीरज कुमार, डॉ0 जोगेंद्र प्रसाद, डॉ0 मृत्युंजय धाउड़िया, जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 राजीव लोचन महतो, आपाल इंडिया के उपाध्यक्ष जवाहर राम पासवान तथा जिला के विभिन्न थाना से उपस्थित पूलिस अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित की। सभी लोगों ने महात्मा गांधी के चित्र के माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
गांधी जी के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अनुकरण करना चाहिए : बारी मुर्मू
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने कहा कि सभी लोगों को गांधी जी के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अनुकरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जी का संपूर्ण जीवन हमें केवल शिक्षा देती हैं। यदि उनके जीवनकाल से प्राप्त शिक्षा को हम अपने जीवन में आत्मसात करने में सफल होते हैं तो समाज के साथ साथ राष्ट्र का कल्याण सम्भव है।
इस अवसर पर जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 राजीव लोचन महतो ने जिले में कुष्ठ रोगियों के लिए चलाए जा रहे जन-कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया पूरे जिले में चलाए जा रहे कुष्ठ रोगी खोज अभियान अंतर्गत 590 नये कुष्ठ रोगियों की संपुष्टि कि गई तथा सभी को नि:शुल्क एमडीटी उपलब्ध कराया गया। 605 जोड़ी एमसीआर चप्पल एवं 489 सेल्फ केयर किट का वितरण किया गया है। इस साल रिकस्ट्राक्टिभ सर्जरी के द्वारा 15 कुष्ठ रोगियों को दिव्यांगता से मुक्ति दिलाई गई।