अचानक तबियत बिगड़ने के कारण आज जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सबसे पहले उन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनके स्वास्थ्य में थोड़ी सुधार हुई। इसके बाद तुरंत जगतगुरु रामभद्राचार्य को आगरा से देहरादून एयर एंबुलेंस से रेफर कर दिया गया है। उनके साथ तीन डॉक्टर की एक विशेष टीम साथ में रहेगी।
चिकित्सक के अनुसार जगद्गुरु रामभद्राचार्य को छाती में संक्रमण, निमोनिया की शिकायत हो सकती है। इसके चलते उनको कष्ट हो रही हैं। चिकित्सकों द्वारा जगतगुरु के शरीर की संपूर्ण जांच की जा रही हैं। जांचोपरांत बेहतर इलाज प्रारंभ किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आवश्यकता होगी तो उन्हें किसी बड़े अस्पताल में भी भर्ती कराया जा सकता है।