महतो बाबा की सेवा करने हर शुक्रवार को जाते थे पति – पत्नी, आज दर्दनाक हादसे में पत्नी की हुई मौत
(Follow up)
चांडिल। थाना क्षेत्र के हारुडीह निवासी तारापद महतो और उनकी पत्नी मल्लिका महतो आज अपने स्कूटी पर सवार होकर फदलोगोड़ा जाने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए। आज सुबह हुई इस दुर्घटना में मल्लिका महतो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तारापद महतो को हल्की चोटे आईं हैं।
हारुडीह निवासी डॉ तारापद महतो अपनी पत्नी मल्लिका महतो के साथ स्कूटी से फदलोगोड़ा जाने के लिए घर से निकला था। इस दौरान भादूडीह में नेशनल हाईवे को क्रॉस करने के दौरान दोनों पति – पत्नी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिसमें तारापद महतो दूर जाकर गिर गया, जिसके कारण उन्हें हल्की फुल्की चोटे आईं हैं। जबकि अज्ञात वाहन के चक्के में दबकर मल्लिका महतो की मौत हो गई। तारापद महतो बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड में डॉक्टर के रूप में सेवा देते हैं, जबकि उसकी पत्नी मृतका मल्लिका महतो झामुमो की सक्रिय कार्यकर्ता थी। घटना की सूचना पर चांडिल पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घायल अवस्था में छटपटा रहे डॉ तारापद महतो समाजसेवी हरेलाल महतो के समर्थकों ने चिलगु स्थित निजी क्लीनिक पहुंचाया। इस दुर्घटना में मल्लिका महतो की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है।
फदलोगोड़ा काली मंदिर के महतो बाबा की सेवा करने हर शुक्रवार जाते थे पति – पत्नी
फदलोगोड़ा काली मंदिर में महतो बाबा नाम के संत हैं, जिनकी सेवा करने हर शुक्रवार सुबह दोनों पति – पत्नी जाते थे। वहां पति – पत्नी मिलकर फदलोगोड़ा में महतो बाबा के कमरे की साफ – सफाई कर देते थे। महतो बाबा रिश्ते में तारापद महतो के चाचा हैं। उम्रदराज होने के चलते हर शुक्रवार को महतो बाबा की मदद करने के लिए दोनों पति – पत्नी जाते थे। हर शुक्रवार की भांति आज सुबह तारापद महतो और उनकी पत्नी मल्लिका महतो फदलोगोड़ा जा रहे थे कि इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही वाहन के चपेट में आ गया, जिसमें मल्लिका महतो की मौत हो गई।