मुर्गा और अंडा खाने वाले हो जाएं सावधान – झारखंड में आ चुकी हैं बर्ड फ्लू
मुर्गा, बत्तख, अंडा खाने वालों के लिए यह बुरी खबर है, कि झारखंड में बर्ड फ्लू आ चुकी हैं। झारखंड के रांची में पॉल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई हैं। बताया जा रहा है कि रांची के होटवार स्थित पॉल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू फैल गया है। इसके चलते कारण वहां के सभी 2100 से अधिक पॉल्ट्री मुर्गे-मुर्गियां और बतख को मार कर सुरक्षित स्थान पर डिस्पोज किया गया। जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम की देखरेख में पॉल्ट्रीयों को नष्ट किया गया। इसके बाद पूरे इलाके की सफाई की गई और संक्रमण रहित बनाया गया।
बताया जा रहा है2 कुछ दिन पहले रांची के होटवार में मुर्गे-मुर्गियों और बतखों में बर्ड फ्लू के लक्षण मिले थे। इसके बाद ही सैंपल जांच के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइ सिक्युरिटी एनिमल डिजीज लैब में भेजा गया था, जहां से आई रिपोर्ट में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई हैं। बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के कारण जिला प्रशासन ने अगले आदेश तक के लिए होटवार के आसपास के एक वर्ग किलोमीटर के दायरे में अंडा और पॉल्ट्री की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है।