चांडिल : सड़क दुर्घटना में साला व बहनोई की दर्दनाक मौत, एक व्यक्ति गंभीर
चांडिल। सरायकेला – खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत चौका – कांड्रा रोड़ पर तुलग्राम मोड़ के पास मंगलवार रात को एक सड़क हादसे में साला व बहनोई की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन को चपेट में बाइक सवार तीनों दुर्घटना के शिकार हो गए। उसमें से दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवकों में विदेशी सिंह मुंडा सरायकेला के नारायणपुर निवासी थे। जबकि दूसरा मृतक कुश सिंह सरदार आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बेलडीह के रहने वाले थे। वहीं दुर्घटना में घायल युवक चौका थाना क्षेत्र के दिरलौंग के रहने वाले रमेश सिंह मुंडा है, जिसे इलाज के लिए ऐबुलेंस से जमशेदपुर भेज दिया गया है। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात वाहन की छानबीन शुरू कर दी है। बुधवार को दोनों मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
बहनोई कुश सिंह के साथ दिरलौंग अपने फुआ घर आया था विदेशी सिंह
सरायकेला के नारायणपुर निवासी विदेशी सिंह मुंडा आदित्यपुर के बेलडीह निवासी अपने बहनोई कुश सिंह सरदार के साथ चौका थाना क्षेत्र के दिरलौंग स्थित अपने फुआ के घर आया था। रमेश सिंह मुंडा विदेशी का फुआ का लड़का है। दिरलौंग में रात्रि भोजन करने के पश्चात तीनों एक ही बाइक से बेलडीह जाने के लिए निकले थे। तीनों अपने साथ एक मुर्गा भी ले जा रहे थे। इसी दौरान तुलग्राम मोड़ के पास चौका-कांड्रा सड़क पर तीनों को अज्ञात ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर ने बाइक सवार पर सवार तीनों को करीब तीन सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसमें साला-बहनोई का शव बुरी तरह क्षप्त विक्षत हो गया। वहीं बाइक के पीछे बैठे रमेश सिंह मुंडा दूर जा गिरा था, जिससे वह दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घायल को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।