भाजयुमो ने चांडिल में नव मतदाता दिवस का अयोजन किया
चांडिल । डैम रोड में भाजयुमो द्वारा भाजपा के सरायकेला खरसावां जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई के नेतृत्व में नव मतदाता दिवस का अयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, भाजपा नेत्री श्रीमती सारथी महतो, चांडिल के कार्यकारी प्रमुख रामकृष्ण महतो, भाजपा के जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई, उपाध्यक्ष खुदी सिंह सरदार, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार महतो आदि ने स्व. दीनदायाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शुरू किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत बंदे मातरम तथा भारत माता के जयकारे लगाए गए।
इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को रखते हुए कहा कि देश के विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नव मतदाता युवक युवतियों को संदेश है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में विकास के मुद्दे पर वोट करें। भाजपा के जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई ने कहा कि भाजपा देश के विकास में इतिहास रच रही है। जब झारखंड राज्य में भाजपा की सरकार थी, तब सड़क निर्माण, नारी शिक्षा, नारी सुरक्षा, अंतिम व्यक्ति तक निशुल्क चिकित्सा, किसानों की विकास के लिए काफी योजनाएं चल रही थी। लेकिन वर्तमान सरकार में उन सभी योजनाओं को शिथिल कर दिया गया है। इससे राज्य की जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रही हैं।
इस कार्यक्रम में नव मतदाता युवक युवतियों में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर यूवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन महतो, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिन्हा, सचिदानंद महतो, जिला कार्य समिति सदस्य अनिता पारित, राकेश जयसवाल, डा. भुषण मुर्मू, बनू सिंह सरदार, खगेन महतो, मोतीलाल कुम्हार, महेश कर्मकार, भरत चंद्र महतो, चिनिबास महतो आदि उपस्थित थे।