ईचागढ़ में भाजपा और जेएलकेएम में एक अनार सौ बीमार, गुटबाजी के कारण मजबूत नहीं हो पाई दोनों संगठन – झामुमो व आजसू में एक – एक दावेदार
ईचागढ़ विधानसभा में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं। सभी दलों के दावेदार सक्रिय हैं और अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने की जुगत में जुटे हैं। इस बीच जनता राजनीतिक संगठनों की मजबूती तथा उन संगठनों के दावेदारों की लोकप्रियता पर चर्चा कर रहे हैं। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मुख्य रूप से झामुमो, भाजपा, कांग्रेस व आजसू पार्टी ही थी, इस बीच जयराम महतो के नेतृत्व में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति नाम का संगठन बीते दो साल के अंतर्गत उभर कर जनता के बीच आया है। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) को जयराम महतो राजनीतिक दल का रूप दिया है, जिसका नाम झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) रखा है।