नीमडीह : बाबा साहेब ने समानता, भाईचारा और मानवता के लिए अपना जीवन समर्पित किया
चांडिल। नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी हाटतोला में संविधान निर्माण डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने डॉ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डॉ आंबेडकर की जीवनी और उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र के प्रति भीमराव अंबेडकर का योगदान अतुलनीय है, उनसे बड़ा राष्ट्रवादी कोई नहीं हो सकता है। डॉ आंबेडकर अर्थशास्त्र, राजनीति, कानून, दर्शनशास्त्र और समाज शास्त्र के ज्ञाता थे। उन्होंने अपना जीवन समानता, भाईचारा और मानवता को समर्पित किया है। वह विश्व स्तरीय अधिवक्ता, समाज सुधारक और दार्शनिक थे। वह भारत की प्रगति के मुख्य सूत्रधार हैं। इस अवसर पर चिरंजीत महतो, भीमसेन रुहीदास, बबलू महतो, उदय कृष्ण मछुआ, खिरोद चंद्र महतो, विश्वनाथ कालिंदी, राहुल कालिंदी, गौतम महतो, अंगद महतो, तनु रजक, आशुतोष महतो आदि उपस्थित थे।