Author: Admin

सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना के अस्थायी कर्मियों के अनशन को आजसू नेता हरेलाल महतो ने दिया समर्थन हरेलाल महतो ने कहा कि कर्मियों को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार व परियोजना के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे चांडिल। सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना के 11 अस्थायी कर्मचारियों द्वारा पिछले 25 जून से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन किया जा रहा है। चांडिल स्थित परियोजना के अंचल सह प्रमंडल कार्यालय के बाहर 11 अस्थायी कर्मचारी अनशन पर बैठे हैं। अनशनकारियों ने बताया कि वह पिछले 10 – 12 वर्ष से परियोजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों एवं गेस्ट हाऊस पर कार्यरत थे, लेकिनविभाग ने अचानक उन्हें काम…

Read More

नक्सलियों के गढ़ में शांत हुआ गोलियों की तड़तड़ाहट लेकिन पांव पसार रहा अवैध कारोबार विश्वरूप पांडा एक दशक पहले तक सरायकेला – खरसावां जिले के अधिकांश हिस्से को नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। कई एजेंसियों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को रेड जोन घोषित किया था। पुलिस प्रशासन की नजर में आज भी कई ऐसे क्षेत्र हैं, जिसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। एक समय हुआ करता था जब नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को कदम रखने से पहले तैयारी करनी पड़ती थी। सरकारी कार्यक्रम करना या किसी योजना को संपन्न कराना बड़ी चुनौती होती थी।…

Read More

Big Breaking : हेमंत सोरेन को मिली जमानत, जमीन घोटाले में ED ने किया था गिरफ्तार कथित जमीन घोटाले के आरोपी सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। 13 जून को सुनवाई के बाद ही कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रखा था। बता दें कि 30 जनवरी को ED ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद देश की राजनीति में उथल पुथल मची हुई थी। इस बीच राज्य की बागडोर चंपई सोरेन ने संभाली। चंपई सोरेन सूबे के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की…

Read More

चांडिल : रसुनिया पंचायत में भयंकर जल संकट, मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन चांडिल। सूबे के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के गृह जिला सरायकेला – खरसावां के चांडिल प्रखंड अंतर्गत रसुनिया पंचायत में भयंकर पेयजल संकट छाया हुआ है। जरा सोचिए मुख्यमंत्री के गृह जिले के जनता को ही पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे प्रशासन और संबंधित विभाग की नाकामी साफ दिखाई देती हैं। गुरुवार को रसुनिया पंचायत के मुखिया मंगल मांझी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए चांडिल एसडीओ के नाम पर एक ज्ञापन सौंपा।…

Read More

नीमडीह : भाजपा नेता मधुसूदन गोराई ने निजी खर्च से करवा दिया एक किलोमीटर सड़क का मरम्मत, धरी रह गई सरकारी योजनाएं – ग्रामीणों ने कहा विधायक को हमारी समस्या में कोई दिलचस्पी नहीं चांडिल। मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के गृह जिला सरायकेला – खरसावां के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बागड़ी गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यह गांव पिछड़े इलाकों में आता है, जहां आज भी ग्रामीण एक अदद पक्की सड़क के लिए सरकारी योजना की बाट जोह रहे हैं। परंतु, अब भाजपा जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई ने ग्रामीणों को तत्काल राहत दिलाने का पहल किया है। भाजपा…

Read More

सीएम के गृह जिला में भूमि उपसमाहर्ता कार्यालय की महिला लिपिक को रिश्वत लेते हुए एसीबी टीम ने दबोचा सरायकेला खरसावां। ज़िलें की भूमि उपसमाहर्ता की महिला लिपिक स्वागता नंदा को जमशेदपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम (एसीबी) ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से रिश्वत के नगद 8 हजार रूपये भी जब्त किया गया है। बताया जाता है कि सरायकेला खरसावां के गम्हरिया अंचल में एक जमीन के मामले में डीसीएलआर के दफ्तर का एक व्यक्ति लगातार चक्कर काट रहा था। लेकिन उसका काम नहीं हो रहा था। बताया जाता है कि लिपिक द्वारा उसे…

Read More

चांडिल डैम बंदोबस्ती की कथित 97 लाख राशि की वसूली के लिए दायर पीआईएल के याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा – एक लाख जुर्माना भरें या पीआईएल वापस लें रांची/चांडिल। सरायकेला – खरसावां जिले के चांडिल स्थित सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना के चांडिल डैम की कथित 97 लाख रुपये की वसूली को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया गया है। बताया जाता है कि चांडिल बांध मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति कथित तौर पर 97 लाख रुपये का देनदार हैं। इसके लिए सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना ने समिति के ऊपर सर्टिफिकेट केस दर्ज…

Read More

सर्टिफिकेट केस मामले में समिति के अध्यक्ष नारायण गोप ने कहा – न्यायालय में मामला विचाराधीन, सुवर्णरेखा परियोजना के अधिकारियों ने नीति के विरुद्ध मनमानी करके किया था डैम का बंदोबस्ती चांडिल। चांडिल डैम में मत्स्य पालन तथा नौका विहार संचालन कर रही चांडिल बांध मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी के ऊपर सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना द्वारा सर्टिफिकेट केस दर्ज कराया गया है। इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए समिति के अध्यक्ष नारायण गोप ने कहा कि सर्टिफिकेट केस होने के बाद वह न्यायालय के शरण में गए हैं, मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कुछ तथाकथित मान्यता प्राप्त…

Read More

चांडिल : चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वाहन समेत भारी मात्रा में नकली शराब बरामद चांडिल। सरायकेला – खरसावां जिले के चौका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि बीती रात को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया, जिसमें एक वाहन पर भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। वाहन में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ साथ विभिन्न ब्रांड के स्टिकर, खाली बोतलें इत्यादि बरामद हुआ है। चौका पुलिस अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Read More

चांडिल : अवैध बालू लोड हाइवा मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटे आला अधिकारी चांडिल। सरायकेला – खरसावां जिले के चौका थाना की पुलिस ने बुधवार सुबह बालू लदे एक हाईवा को पकड़ा था, इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने वाहन मालिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया है। बताया जाता है कि हाइवा में अवैध रूप से बालू ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हाइवा संख्या JH 05 BE 0648 को जप्त कर थाना परिसर में रख लिया है। चौका पुलिस ने वाहन चालक…

Read More