Author: Admin

नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में आयोजित किया गया रोजगार मेला सरायकेला में आयोजित रोजगार मेला में रुंगटा माइन्स लिमिटेड, रामकृष्ण फोर्जिंगस लिमिटिड, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज, बीके स्टील, बिग बास्केट-ए टाटा एंटरप्राइज, मित्तल मोटर्स, एलआईसी ऑफ़ इंडिया, युवा शक्ति फाउंडेशन, छवि कंस्ट्रक्शन, देलहीवेरी प्राइवेट लिमिटेड, प्रधान कंस्ट्रक्शन, बीएन ट्रैक्टर्स एवं मेटाल्सा इंडिया लिमिटेड सहित कुल 21 संस्थानों ने भाग लिया। इन संस्थानों में नियुक्ति हेतु आवेदन लिया है। पंप ऑपरेटर, सुपरवाइजर, एसोसिएट, इंजीनियरिंग ट्रेनी, एचआर ट्रेनी, क्वालिटी इंस्पेक्टर, मेंटेनेंस मैनेजर, सर्विस एडवाइजर, सेल्स कंसलटेंट, अकाउंटेंट, इंश्योरेंस एडवाइजर, फिटर, वेल्डर, गैस कटर, इलेक्ट्रीशियन, सेफ्टी ऑफिसर, रेगुलर फील्ड एग्जीक्यूटिव, टेक्नीशियन, बैक ऑफिस…

Read More

नीमडीह : गांव की सड़कों पर घूम रहा हाथी, ग्रामीण भयवित चांडिल। नीमडीह थाना क्षेत्र में बीती रात से आज सुबह तक गांव की सड़कों पर हाथी घूमते देखा गया। इससे ग्रामीण काफी भयवित हैं। नीमडीह थाना क्षेत्र के गुंडा, काशीडीह, कुशपुतुल जंगल आदि क्षेत्र में बीती रात से जंगली हाथी विचरण कर रहा है। वहीं, आज सुबह गुंडा गांव में एक हाथी घुस आया था, जिसे ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर किसी तरह भगाया है। सुबह सुबह एक हाथी गांव में घुस आया था और सड़कों और गलियों में विचरण कर रहा था। इससे गांव के लोग…

Read More

झारखंड आंदोलनकारी सुखराम हेम्ब्रम ने पर्यावरण संरक्षण का उठाया बीड़ा, विद्यालय में किया पौधरोपण चांडिल। झारखंड आंदोलनकारी सह स्वच्छ चांडिल स्वस्थ चांडिल के संस्थापक सुखराम हेम्ब्रम ने क्षेत्र को हरा भरा रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का बीड़ा उठाया है। वह लगातार पौधरोपण तथा जंगलों के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। सुखराम हेम्ब्रम ने शनिवार को चांडिल प्रखंड के मातकमडीह स्थित कादलाकोचा प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में फलदार पौधा रोपण किया। वहीं, ग्राम वन प्रमंडल एवं संरक्षण समिति को सैकड़ों पौधे वितरण किया। इस अवसर पर सभी लोगों ने प्रकृति को हरा भरा रखने तथा पेड़ों के सुरक्षा का संकल्प…

Read More

चांडिल : आज दादुर बागान में नवनिर्मित लक्ष्मी नारायण मंदिर का किया जाएगा प्राण प्रतिष्ठा चांडिल। सरायकेला – खरसावां जिले के चौका स्थित बीएन पैलेस दादुर बगान परिसर में नव निर्मित लक्ष्मी नारायण मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा रथ यात्रा के पावन अवसर पर आज किया जाएगा। इससे पहले कल शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी। 200 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जिसे मंदिर परिसर में स्थापित किया गया है। वहीं, शाम को देवी देवताओं को नगर भ्रमण कराया गया। रात को प्रवचन का आयोजन किया गया था। आज लक्ष्मी नारायण मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा…

Read More

चांडिल : एसडीओ व एसडीपीओ को ज्ञापन देकर गुरुचरण साव ने की नकली लॉटरी धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग चांडिल। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में धड़ल्ले से संचालित नकली लॉटरी का धंधा खूब फलफूल रहा है। इस धंधे में संलिप्त लोगों की बल्ले बल्ले है। दूसरी ओर लखपति और करोड़पति बनने का सपना पालकर प्रतिदिन लॉटरी खरीदने वाले कंगाली के रास्ते में जा रहे हैं। इस अवैध गौरखधंधा को बंद कराने की मांग हमेशा से होती आ रही हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करके स्थानीय पुलिस प्रशासन भी औपचारिकता पूरी करते हैं। पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह…

Read More

सरकार और प्रशासन के “दीया तले अंधेरा” के विपरीत ग्रामीणों ने “अपना हाथ जगन्नाथ” को किया चरितार्थ – जिस पंचायत में प्रखंड मुख्यालय वहां ग्रामीणों ने श्रमदान देकर किया सड़क निर्माण  विश्वरूप पांडा सरायकेला – खरसावां एक ऐसा जिला है, जिसने अबतक चार बार झारखंड को मुख्यमंत्री व एक बार उपमुख्यमंत्री देने का इतिहास रचा है। इस जिले के खरसावां विधानसभा से चुनकर अर्जुन मुंडा (पूर्व केंद्रीय मंत्री) तीन- तीन बार मुख्यमंत्री रहें और राज्य के विकास को गति देने का काम किया था। अब हाल ही में सरायकेला विधायक चंपई सोरेन ने भी 152 दिन के लिए राज्य की…

Read More

चांडिल : बीच मंझधार में फंसी महिला, शादी का झांसा देकर प्रेमी हुआ फरार तो पति ने भी अपनाने से किया इंकार – कौन दिलाएगा न्याय? चांडिल। सरायकेला – खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में एक महिला को इश्क का ऐसा भूत चढ़ा था कि अब खुद ही बीच मंझधार में फंस गई हैं और न्याय की भीख मांगती फिर रही हैं। एक तरफ महिला को चार बच्चे और पति है तो दूसरी तरफ उसका फरार प्रेमी है। अब महिला न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं, क्योंकि उसका प्रेमी फरार और पति ने भी…

Read More

केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ के निजी सचिव ने डीसी को भेजा पत्र, विमुक्त हुए सभी सांसद प्रतिनिधि रांची/ चांडिल। 17वीं लोकसभा के दौरान सांसद संजय सेठ द्वारा रांची जिला के रांची, हटिया, कांके, सिल्ली, ईचागढ़ एवं खिजरी विधानसभा क्षेत्र के लिए वर्ष 2019- 2024 के लिए मनोनीत सांसद प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भारत सरकार द्वारा इस मनोनय को आज भंग कर दिया गया है। इसलिए आज से सभी मनोनीत सांसद प्रतिनिधि पद से विमुक्त माना जाएगा। इसकी सूचना रांची और सरायकेला के उपायुक्त को पत्र के माध्यम से दे दी गई है। राज्यमंत्री संजय…

Read More

कल दिनभर सरायकेला तथा चांडिल अनुमंडल के इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, जानिए क्यों सरायकेला – खरसावां। जिले के दोनों अनुमंडल सरायकेला व चांडिल में कल बिजली गुल रहेगी। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सरायकेला की ओर से जानकारी दी गई है कि शुक्रवार को मरम्मत तथा रख रखाव का कार्य किया जाएगा, इसके लिए शाम तक बिजली बाधित किया जाएगा। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा कल सरायकेला के टाउन 2, सिनी तथा कोलाबिरा फीडर में सुबह 9 से दोपहर बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इससे धोबासाई, कुदरासाई, कुली, खाटुकदार, पलाशडीह, सावडीह व तिरिलडीह प्रभावित रहेगी। इसके अलावा कांड्रा 6…

Read More

नीमडीह प्रखंड मुख्यालय में आजसू पार्टी के हल्ला बोल कार्यक्रम में बोले हरेलाल महतो – इस सरकार में बिना दक्षिणा के गरीबों का काम नहीं हो रहा  चांडिल। हेमंत सरकार ने पहले तो कहा था कि हर साल पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे और नौकरी नहीं तो हर महीने पांच हजार/सात हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता देंगे। जब वायदा पूरा करने का समय आया तो जनता को परेशान करना शुरू कर दिया। जनता का ध्यान भटकाने के लिए साधारण प्रमाण पत्र, राशन, पेंशन, जमीन संबंधित कामों में गरीबों को उलझा कर रख दिया और परेशान किया जा रहा…

Read More