Author: Admin

आदित्यपुर। कल प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देशभर में उत्सव का माहौल है। हर तरफ राम भक्तों में हर्ष देखा जा रहा है। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। जगह- जगह तोरण द्वार और विद्युत सज्ज़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राम नाम के धुन से मंदिर गुंजायमान हो रही हैं। सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 29 में भी राम भक्ति की बयार बह रही है। यहां रविवार को महावीर नगर पंचमुखी हनुमान मंदिर में जहां सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस बीच दिवंगत पूर्व पार्षद राजमणि देवी की पुत्रवधू अर्चना सिंह एवं…

Read More

चांडिल। ईचागढ प्रखंड के चिमटिया गांव में आज विधिक जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों से पीएलवी कार्तिक गोप ने बाल विवाह, बाल मजदूर, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा, अनाथ बच्चों पालन पोषण से संबंधित योजनाओं से लाभ लेने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों को उनके अधिकारों और उनसे जुड़े कानूनों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराया। इस दौरान कार्तिक गोप ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। वहीं, योजनाओं का लाभ पंचायत स्तर पर लेने का अपील किया। उन्होंने नि:शुल्क मिलने वाली विधिक सेवाओं के बारे में भी…

Read More

चांडिल रेंज के कुकडू क्षेत्र के बाकारकुड़ी गांव में बीती रात को एक दंतैल हाथी घुस आया था। आज भौर को हाथी बाकारकुड़ी गाँव से निकलकर डेरे गांव की गया है। कल रात से अबतक हाथी घनी आबादी के आसपास विचरण कर रहा है, इसके कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है। हालांकि, अधिकांश खेतों से धान की कटाई हो चुकी हैं। इसके चलते अब किसानों के फसल नष्ट नहीं होंगे। अब नाममात्र के खेतों में धान के फसल हैं। पर, खेतों से उठाकर ले जाए गए धान को खलिहानों में रखा गया है। अब उन खलिहानों तक हाथी के…

Read More

चांडिल। बीते बुधवार शाम को ईचागढ़ भाजपा के दो गुटों में आपसी हिंसक झड़प हुई थी। इस मामले में भाजयुमो जिला मंत्री आकाश महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से ही राजनीति का बाजार गर्म है। ईचागढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं में तनाव का माहौल बना हुआ है। बता दें कि बुधवार शाम को चांडिल थाना के मारपीट, छिनतई व धमकी देने की घटना का ज़िक्र करते हुए भाजपा के सारथी महतो समर्थक चिलगु निवासी गुरुचरण महंती ने बिनोद राय, आकाश महतो व छोटू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले में भाजपा युवा मोर्चा…

Read More

आए हैं साक्षात रघुनन्दन अवध में सबका अभिनंदन, साधु संतों का लगा जमावड़ा जगह जगह कीर्तन और वंदन जमशेदपुर। अयोध्या में प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समूचे विश्व में सनातन धर्म को मानने वालों में हर्षोल्लास का माहौल बन गया है। इस बीच प्रभु श्रीराम को लेकर अनेकों गीत लिखे और गाए जा रहे हैं, जिन्हें यूट्यूब चैनलों पर देखा और सुना जा रहा है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म भी राममय हो चुका है। इस बीच जमशेदपुर के वरिष्ठ रचनाकार डॉ यमुना तिवारी व्यथित ने भी एक स्व बढ़कर एक प्रस्तुति दी है। उन्होंने अपने रचनाओं को…

Read More

जमशेदपुर। मुश्किल समय पर मशीहा बन कर राज्य की जनता की सहायता करने वाले भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता सह पूर्व विधायक एवं नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी के त्वरित पहल पर एक जरूरतमंद दिव्यांग को फिर एक बार त्वरित सहायता मिली। बहरागोड़ा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत के बनकटिया निवासी सनातन पात्र जो चलने – फिरने में असमर्थ हैं। उनके परिवार ने भाजपा नेता अभिजित दास से संपर्क साधकर अपनी स्थिति बताई थी। अभिजित दास ने पूर्व विधायक सह नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी को स्थिति से अवगत कराया था। आज कुणाल षाड़ंगी ने मामले में…

Read More

चांडिल। आगामी 22 जनवरी को सरायकेला – खरसावां जिले के चांडिल में श्रीराम महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं, प्रभु श्रीराम का पूजा अर्चना, हवन, महाआरती, रामायण आधारित नृत्य नाटिका, महाभंडारा आदि कार्यक्रम शामिल हैं। इसके लिए श्री श्री 108 खेलाई चंडी बजरंग दल अखाड़ा ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार सुबह से ही चांडिल कॉलेज मोड़ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर की साफ सफाई शुरू कर दी गई हैं। इसके अलावा चांडिल बाजार, बस स्टैंड, स्टेशन चौक तक भगवा रंग के झंडे और बनमाला लगाए जा रहे हैं। श्री श्री 108 खेलाई…

Read More

जमशेदपुर। ईचागढ़ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के अंदर इन दिनों गुटबाजी हावी है। बीते बुधवार शाम को सारथी महतो व बिनोद राय गुट के बीच हुई हिंसक झड़प और एफआईआर से दुखी होकर पार्टी के समर्पित और वयोवृद्ध नेताओं ने मौन साध ली है। वहीं, जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस बीच दो गुटों में हिंसक झड़प के ठीक एक दिन बाद ही रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ का आगमन ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुआ। इस दौरान सांसद संजय सेठ तीन – चार कार्यक्रम में शमिल हुए। पर, उन्होंने अपने आने की…

Read More

मौकापरस्त नेता ने भाजपा की सदस्यता लेने के लिए शुरू की लॉबिंग तेज जमशेदपुर। ईचागढ़ विधानसभा की राजनीति में इन दिनों उहापोह की स्थिति बनी हुई है। विशेष रूप से भाजपा के अंदरखाने में तनाव का माहौल बना हुआ है। बीते बुधवार को ईचागढ़ भाजपा के दो गुटों की मारपीट के बाद विधानसभा में राजनीति का बाजार गर्म है। जगह जगह राजनीतिक चर्चाएं होने लगी हैं। इस बीच मौकापरस्त नेता ने भाजपा जॉइन करने के लिए लॉबिंग तेज कर दी है। मौके की नजाकत को देखते हुए सहजता से भाजपा की सदस्यता लेने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट झटकने…

Read More

जमशेदपुर। एक तरफ भाजपा झारखंड में आगामी लोकसभा की सभी सीटों पर कब्जा जमाने की रणनीति तैयार कर रही हैं। इस साल के अंत में होने वाली विधानसभा चुनाव में भी हेमंत सरकार का साम्राज्य ध्वस्त करने की योजना बना रही हैं। वहीं, दूसरी ओर अपने ही संगठन के भीतर बिखराव, टकराव और गुटबाजी से परेशान हैं। हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश संगठन का विस्तार किया है, जिसपर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने सरायकेला – खरसावां जिला को ठेंगा दिखा दिया है। यहां से किसी को भी प्रदेश संगठन में स्थान…

Read More