Author: Admin

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को दस दिनों की रिमांड लेने की मांग – होटवार जेल में आज की नींद लेंगे हेमंत सोरेन, नई सरकार गठन के लिए राजभवन में शाम को हो सकता विधायकों की – क्या अपने छोटे बेटे बसंत को सीएम बनाना चाहते शिबू सोरेन? रांची। जमीन घोटाले के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार गए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। वहीं, ईडी ने दस दिन की रिमांड की मांग की। जिसपर कोर्ट ने एक दिन के लिए, यानी कि कल तक के लिए हेमंत सोरेन को होटवार जेल…

Read More

मोदी सरकार की आखरी बजट में देश की तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य डेस्क। आज मोदी सरकार का अंतिम बजट पेश किया गया। बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। 2014 में देश भारी चुनौतियों का सामना कर रहा था, सरकार ने उन चुनौतियों पर काबू पाया और संरचनात्मक सुधार किए हैं। हालांकि, इस बजट में करदाताओं को कोई नई छूट नहीं दी गई है। इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि, स्टार्टअप के लिए टैक्स छूट एक साल के…

Read More

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से फूटा आदिवासियों का आक्रोश, किया टाटा – रांची नेशनल हाईवे जाम चांडिल। कल शाम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किए जाने से राज्य के आदिवासियों में आक्रोश व्याप्त है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से आक्रोशित झामुमो कार्यकर्ताओं एवं आदिवासियों द्वारा आज झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में झारखंड बंद कराने सड़कों पर उतरे हैं। सरायकेला के राजनगर में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों ने राजनगर – चाईबासा सड़क को जाम कर दिया है। सड़क पर टायर जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही हैं। इधर, चांडिल…

Read More

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आज झारखंड बंद डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किए जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत आदिवासी संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। 31 जनवरी की शाम से ही जगह – जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। वहीं, आज 01 फरवरी को विभिन्न संगठनों ने झारखंड बंद का ऐलान किया है। झारखंड बंद को कुछ मुस्लिम संगठनों ने भी समर्थन किया है। इस बीच पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गई हैं। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में बुलाई गई झारखंड बंद में…

Read More

ईडी, सीबीआई, आईटी को राहुल गांधी ने बताया भाजपा की “विपक्ष मिटाओ सेल” डेस्क। देश की राजनीति में मची उथल पुथल के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाया है। बीते दिनों बिहार में सरकार बदल गई। इधर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और उन्हें ईडी द्वारा हिरासत में लिया गया है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में पोस्ट करते हुए भाजपा पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है कि “ED, CBI, IT आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं, अब यह भाजपा…

Read More

राज्यपाल ने स्वीकार किया इस्तीफा, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा यह एक विराम है….. – पढ़िए पूरी खबर रांची। आज का दिन झारखंड की राजनीतिक इतिहास में काफी दिन बन गया है। पूरे देश में झारखंड और यहां के राजनीतिक गतिविधियों की चर्चा है। देशभर में पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है। आज सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री को ईडी ने हिरासत में लिया है। वहीं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने स्वीकार कर लिया है। बता दें कि आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब छह…

Read More

हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, ईडी ने हिरासत में लिया – टाइगर चंपई सोरेन बनेंगे सीएम, बन्ना गुप्ता व आलमगीर उपमुख्यमंत्री रांची। आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कथित जमीन घोटाले के आरोप में छह घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद ईडी ने उन्हें अपने हिरासत में ले लिया है। इस बीच हेमंत सोरेन ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दी। ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने से पहले हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं, सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति…

Read More

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा ” आपके दिल में थे” – इधर, कल्पना सोरेन के नाम पर भाभी सीता व भाई बसंत ने अपनाया बगावती तेवर – बैठक में उपस्थित रहे 35 विधायक? रांची। कथित भूमि घोटाले के आरोपी सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर ईडी की छापेमारी ने झारखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। बीते 24 घंटे से अधिक समय तक कथित तौर पर सीएम हेमंत सोरेन के गायब रहने की चर्चाएं आज दोपहर तक होती रहीं। इस बीच सीएम अचानक सरकारी आवास पहुंचते हैं। उन्होंने सीएम आवास पर सत्तापक्ष के विधायकों के साथ…

Read More

झारखंड आंदोलनकारियों को एक मंच पर आने का समय आया है : सुखराम हेम्ब्रम चांडिल। आज चांडिल बाजार स्थित होटल राहुल पैलेस में झारखण्ड आंदोलनकारी अधिकार समिति की बैठक हुई। यह बैठक आगामी 5 फरवरी को नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर स्थित वन विश्रामगृह में आयोजित कार्यक्रम की सफलता को लेकर हुई। आगामी 5 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के झारखंड आंदोलनकारियों का जुटान होगा, जहां अलग झारखंड आंदोलन के पुराने यादों को ताजा किया जाएगा। आज तैयारी बैठक में समिति के सदस्यों को विभिन्न प्रकार का दायित्व सौंपा गया। इस संबंध में झामुमो के वरिष्ठ नेता सह झारखंड…

Read More

गम्हरिया में याद किए गए गांधी जी, बच्चों ने तर्कसंगत भाषण व कविता सुनाई गम्हरिया। सरायकेला – खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत नेगटासाई में ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए शिशु शिक्षा निकेतन में पुण्यतिथि मनाया। इस अवसर पर शिशु शिक्षा निकेतन के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भारतीय स्वतंत्रता की दशा-दिशा बदलने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वें पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रुप में मनाया। इसके पूर्व दीप प्रज्वलन कर गांधीजी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, तत्पश्चात विद्यार्थियों ने ” रघुपति राघव राजा राम” और “वैष्णव जन तो तैनै कहिये…

Read More