Author: Admin

विधानसभा में होगी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एंट्री रांची। आगामी विधानसभा सत्र में जमीन घोटाले के आरोप में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एंट्री होगी। झारखंड में नवगठित चंपई सरकार को विधानसभा के विशेष सत्र में अपना बहुमत साबित करना है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित होंगे। सदन में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति दर्ज की अनुमति दी गई हैं। ईडी कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया है। बता दें कि इस समय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पांच दिन के लिए ईडी की रिमांड पर हैं, ईडी…

Read More

अचानक तबियत बिगड़ने के कारण आज जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सबसे पहले उन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनके स्वास्थ्य में थोड़ी सुधार हुई। इसके बाद तुरंत जगतगुरु रामभद्राचार्य को आगरा से देहरादून एयर एंबुलेंस से रेफर कर दिया गया है। उनके साथ तीन डॉक्टर की एक विशेष टीम साथ में रहेगी। चिकित्सक के अनुसार जगद्गुरु रामभद्राचार्य को छाती में संक्रमण, निमोनिया की शिकायत हो सकती है। इसके चलते उनको कष्ट हो रही हैं। चिकित्सकों द्वारा जगतगुरु के शरीर की संपूर्ण जांच की जा रही हैं। जांचोपरांत बेहतर इलाज प्रारंभ…

Read More

रांची। झारखंड में राजनीतिक उठापटक तेजी से हो रही हैं। आज झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में टाइगर चंपई सोरेन ने शपथ ग्रहण किया। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का इस्तीफा तथा उनकी गिरफ्तारी से लेकर जेल भेजे जाने तक चली हाई वोल्टेज राजनीतिक घटनाक्रम के बाद अंततः शुक्रवार दोपहर को चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सीएम पद के लिए शपथ ग्रहण होने के बाद राज्य के लोगों को लगा था कि अब राजनीतिक स्थिरता आएगी। लेकिन इस बीच झामुमो के कद्दावर नेता एवं बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने बगावत कर दी है। राजभवन में आयोजित…

Read More

रावताड़ा में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने उमड़ी भक्तों की भीड़ चांडिल। प्रखंड के रावताड़ा गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। यहां कथा श्रवण करने दूर दराज के श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं। यहां बृंदावन से आए कथावाचक अनुपानंद महाराज जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन सुनाई जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि जो हरि का नाम लेंगे वह सीधे वैकुंठ में जाएंगे। जो लोग जीव – जंतु को मारकर खाते हैं, वे सीधे नरक में जाते हैं। प्राण से प्यारा दुनिया…

Read More

नीमडीह : पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में तेंतलो की टीम बनी विजेता, आठ विकेट से सारीडीह को हराया चांडिल । नीमडीह ब्लॉक मैदान में जय श्री राम क्लब रघुनाथपुर द्वारा सोमवार से आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुक्रवार को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला पश्चिम बंगाल के सारीडीह के टीम तथा तेंतलो के टीम के बीच हुई, जिसमें सारीडीह की टीम को तेंतलो की टीम ने आठ विकेट से हराकर विजेता घोषित हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रथम पुरस्कार पत्रकार सुधीर गोराई के हाथों द्वारा विजेता टीम तेंतलो के कप्तान को नगद 20 हजार नगद रूपए एवं ट्रॉफी,…

Read More

चांडिल : चिलगु में सप्ताहव्यापी सनातन धर्म सम्मेलन में उमड़ रही भीड़, तृतीय दिन मधुरम रसपान में डूबे श्रद्धालु चांडिल। प्रखंड के चिलगु में श्रीमद्भागवत कथा प्रचारक समिति, चिलगु की ओर से 31 से 7 जनवरी तक सप्ताहव्यापी सनातन धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया है। 30 जनवरी को सुवर्णरेखा नदी से कलश यात्रा निकाली गई और कार्यक्रम स्थल पर कलश स्थापना किया गया। यहां प्रतिदिन सुबह से दोपहर तक महायज्ञ के साथ श्रीमद्भागवत कथा का मूल श्लोक पाठ किया जा रहा है। वहीं, शाम को संगीतमय सुमधुर श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन सुनाई जा रही हैं, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में…

Read More

साकची सब्जी बाजार में अक्षेस के उड़नदस्ते ने की छापेमारी, प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने वाले पर लगाया पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना जमशेदपुर। अधिसूचित क्षेत्र समिति के उड़नदस्ते ने आज साकची बाजार में छापेमारी की। छापेमारी में अक्षेस के नगर प्रबंधक रवि भारती, प्रकाश शाहू के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल के जवान शामिल थे, जिन्होंने साकची के सब्जी बाजार में छापेमारी की। अक्षेस को सूचना मिली थी कि साकची सब्जी बाजार में खुदरा सब्जी की आड़ में भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक स्टॉक रखा गया है। छापेमारी के दौरान अक्षेस के उड़नदस्ते ने 314 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक को बरामद किया है।…

Read More

मोदी सरकार के बजट को लेकर आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने दी अपनी प्रतिक्रिया….. रांची। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि इस बजट में विकास, विरासत और संकल्प का उल्लेख है। इस बजट में समाज के सभी वर्ग खासकर किसान, युवक, गरीब और महिलाओं को प्राथमिकता देने के साथ विकसित व संपन्न भारत बनाने में सरकार की प्रतिबद्धता भी झलकती है। यह बजट देश को आर्थिक समृद्धि, स्थिरता और प्रगति की दिशा में आगे ले जाने के लिए भी महत्त्वपूर्ण साबित होगा।‌ उन्होंने कहा कि इस जनकल्याणकारी और…

Read More

तमाड़ के कांची नदी के समीप नेशनल हाईवे पर बस और कार में जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल रांची। टाटा – रांची नेशनल हाईवे पर तमाड़ में कांची नदी के पुल के समीप आज शाम बस और कार में जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस दुर्घटना में कार चालक समेत उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायलों में एक महिला भी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की…

Read More

मिड – डे – मील की तरह गिनती के बाद 43 विधायकों की वीडियो जारी की – सीएम पद के लिए राज्यपाल लेंगे विधि जानकारों का सुझाव – मौसम ने विधायकों को हैदराबाद जाने से रोका, पुनः लौटे राजकीय अतिथिशाला रांची। कल की तरह आज भी राजनीतिक गलियारों में झारखंड की चर्चा होती रहीं। बीते 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है लेकिन राज्य को चलाने वाला नेतृत्वकर्ता का पद खाली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा गिरफ्तार कर होटवार जेल भेज दिया गया है, उन्होंने अपना इस्तीफा भी राज्यपाल को सौंप दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया…

Read More