Author: Admin

प्रतिभा विद्यार्थी खोज परीक्षा 2024 का परिणाम हुआ जारी चांडिल। युवा विद्यार्थी केंद्र संगठन की ओर आयोजित सातवां अनुमंडलीय स्तरीय प्रतियोगिता प्रतिभा विद्यार्थी खोज परीक्षा का परिणाम 5 फरवरी को जारी किया गया है। संगठन ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप में परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। इसमें ग्रुप – ए में प्रथम स्थान पर प्रसेनजीत प्रमाणिक (एस.एन. वी. प्लस टू उच्च विद्यालय चालियामा) कुल 69.5 अंक तथा द्वितीय स्थान पर यूसुप आंसारी (पी. एस. एन. एम. उच्च विद्यालय कुकडू) कुल 66.5 अंक प्राप्त किया है। वहीं, ग्रुप – बी में प्रथम स्थान पर अभिषेक कुमार (उत्क्रमित उच्च विद्यालय ईचाडीह) कुल…

Read More

चिलगु साप्ताहिक हाट में नहीं बिकी मांस – मछली, प्याज – लहसुन वाले सामानों की बिक्री बंद – शराब की बिक्री हुई कम चांडिल। चिलगु में चल रहे सनातन धर्म सम्मेलन से श्रद्धालुओं के साथ दुकानदारों के हृदय में भी आस्था जगी है। श्रीमद्भागवत कथा से उत्पन्न आस्था का ऐसा प्रभाव पड़ा है कि दुकानदारों ने मांस, मछली, अंडा की बिक्री बंद कर दी है। रविवार को लगने वाली साप्ताहिक हाट बाजार में इस बार मांस, मछली की दुकानें बंद रहीं। वहीं, प्याज – लहसुन उपयोग कर तैयार किए जाने वाले खाद्य सामग्री जैसे समोसा, आलू चोप, पकौड़ा, भुजिया, गोलगप्पे…

Read More

चांडिल : बाल गोपाल और यशोदा मैया की कथा श्रवण कर भावविभोर हुए श्रद्धालु, कथावाचक ने बताया गोपाष्टमी का रहस्य, दूर – दराज के रिश्तेदार भी पहुंच रहे चिलगु चांडिल। प्रखंड के चिलगु में श्रीमद्भागवत कथा प्रचारक समिति द्वारा आयोजित सप्ताहव्यापी सनातन धर्म सम्मेलन के तहत प्रतिदिन संध्या काल में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही हैं। चिलगु में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी होने के बाद दूर दराज के रिश्तेदार एवं सगे संबंधियों का आगमन हो रहा है, जो बड़े चाव से कथा श्रवण कर रहे हैं। रविवार को श्रीमद्भागवत कथा में…

Read More

जमशेदपुर : नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा को पूर्व सैनिकों ने किया सम्मानित जमशेदपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के जिला अध्यक्ष बृजकिशोर सिंह, सचिव दिनेश सिंह, जिला संयोजक राजीव रंजन एवं पुर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह के नेतृव में जमशेदपुर भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वहीं, जिलाध्यक्ष को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने तीनों सेना से सेवानिवृति सैनिकों तथा परिषद की सराहना की। उन्होंने कहा कि सैनिक राष्ट्रहित के साथ साथ समाज हित व सैन्य…

Read More

सुनील कुमार रजवार ने लिया चांडिल एसडीपीओ का पदभार चांडिल। चांडिल अनुमंडल के 13वें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में सुनील कुमार रजवार ने रविवार को पदभार ग्रहण किया। जेपीएससी चतुर्थ बैच के अधिकारी सुनील कुमार रजवार इसके पूर्व विशेष शाखा में पदस्थापित थे। पदभार लेने के बाद नवपदस्थापित एसडीपीओ सुनील कुमार रजवार ने कहा कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और गैरकानूनी कार्यों पर लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता मव शामिल रहेगी। अनुमंडल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बना रहे, लोगों को पुलिस पर भरोसा हो और आम लोग भी अपनी बातों को पुलिस के समक्ष बेहिचक रख सके, ऐसा प्रयास…

Read More

रांची के सैकड़ों युवाओं ने आजसू पार्टी का थामा दामन – युवाओं में राज्य की तकदीर बदलने और इसे सवारने की क्षमता है : सुदेश महतो रांची। राज्य की राजनीति में सकारात्मक बदलाव के लिए युवाओं की भागीदारी आवश्यक है। युवाओं में राज्य की तकदीर बदलने और इसे सवारने की क्षमता है। बस जरूरत हैं इन्हें सार्वजनिक मंच प्रदान करने का। आजसू पार्टी जनता की सेवा करने और युवाओं को राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का एक सशक्त मंच है। उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने उनके कांके स्थित आवसीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह…

Read More

चांडिल : पालगम में आज से राधा गोबिंद नाम नवकुंज, निकली भव्य कलश यात्रा – बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु चांडिल। प्रखंड के पालगम के सोना जाहिरा मैदान में आज से नवकुंज का आयोजन किया गया है। संयुक्त धुनाबुरु एवं मातकमडीह द्वारा आयोजित नवकुंज में 5 फरवरी से नौ दिनों तक नौ अलग – अलग मंदिरों में राधा गोबिंद नाम का अखंड कीर्तन होगा। इसके पूर्व रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नवकुंज में 13 फरवरी को जागरण रात्रि तथा अगले दिन 14 फरवरी को नगर कीर्तन एवं भोग वितरण…

Read More

चांडिल : चिलगु में बड़े चाव से कथा श्रवण कर रहे श्रद्धालु – शनिवार को वामन व नृसिंह अवतार की हुई कथा, कारागार में श्रीकृष्ण जन्म की निकली झांकी चांडिल। प्रखंड के चिलगु में आयोजित सप्ताहव्यापी सनातन धर्म सम्मेलन के तहत प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन चल रही हैं। जहां शनिवार को कथा का चौथा दिन था। शनिवार शाम से रात तक चली कथा में वामन अवतार तथा नृसिंह अवतार के प्रवचन सुनने बड़ी संख्या श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां पश्चिम बंगाल के नवद्वीप – नदिया से आए हुए कथावाचक गिरिधारी शास्त्री महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का संपूर्ण कथा प्रवचन किया…

Read More

आजसू तमाड़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, बोले सुदेश महतो – सामाजिक – राजनीतिक जवाबदेही को निभाए कार्यकर्ता और आवाम के लिए हो समर्पित रांची । तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में जवाबदेही से काम नहीं होने की वजह से यहां के लोग हताश और परेशान हैं। जवाबदेही तय करने के लिए जनता के बीच रहकर उनके हित और अधिकार के लिए काम करने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए, जिसके अंदर काम करने की भूख हो। लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार राजनीति करते हैं। उन्हें अपने कर्तव्य का बोध ही नहीं है, जबकि आजसू पार्टी जवाबदेह राजनीति करती है। नेतृत्व के आभाव से घोर…

Read More

नीमडीह : सड़क किनारे खड़ी वाहन को टक्कर मारने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत चांडिल। नीमडीह थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 32 पर आदरडीह में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोकारो के पिंडराजोड़ा – शीलफोड़ निवासी पांडव तिवारी बाइक सवार होकर अपने गांव जा रहा था, इस दौरान उसने सड़क किनारे खड़ी एक वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। घटना रात नौ बजे की है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर नीमडीह पुलिस पहुंची और घायल बाइक सवार को नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने…

Read More