Author: Admin

INDIA गठबंधन को लगा बड़ा झटका, शिबू सोरेन की पुत्रवधू सीता सोरेन ने झामुमो से दिया इस्तीफा डेस्क। जैसे – जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, झारखंड में इंडिया गठबंधन को एक के बाद एक तगड़ा झटका लग रहा है। लोकसभा चुनाव के तरीकों की घोषणा से कुछ दिन पहले ही सिंहभूम से कांग्रेस की सांसद गीता कोड़ा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया है। वहीं, भाजपा ने सिंहभूम सीट से गीता कोड़ा को प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। अब संथाल परगना में इंडिया गठबंधन को आज सुबह सुबह तगड़ा झटका लगा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के…

Read More

चांडिल : सड़क मरम्मत कार्य में बारिश बनी बाधक, सड़क जाम से राहत के लिए एनएचएआई ने डीसी व एसपी से मांगी ट्रैफिक पुलिस – भाजपा ने मरम्मत कार्य में राज्य सरकार से सहयोग नहीं मिलने का लगाया आरोप चांडिल। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा चांडिल गोलचक्कर से नीमडीह के जामडीह तक सड़क का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। मरम्मत कार्य काफी धीमी गति से चल रही हैं। पिछले साल दिसंबर माह में जब सड़क के मरम्मत कार्य का शुभारंभ हुआ था तब रांची सांसद संजय सेठ ने 45 दिन में मरम्मत कार्य पूरा करने का दंभ…

Read More

वाहन चलाते समय रखें संयम और करें नियमों का पालन, कांदरबेड़ा सड़क हादसे के चार मृतकों ही हुई पहचान – ट्रैलर के नीचे से होकर गुजरी थी कार चांडिल। सोमवार शाम साढ़े चार बजे चांडिल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी के समीप तेज रफ्तार कार की दुर्घटना में चार युवक की मौत हो गई। चारों युवक की पहचान सामने आई हैं। इस दुर्घटना से वाहन चालकों को सबक लेने की जरूरत है। खास तौर पर उन युवाओं को सतर्क रहने की जरूरत है जो बेहताशा रफ्तार से वाहन को सड़कों पर दौड़ाते हैं। वाहनों में जितनी…

Read More

चांडिल : रफ्तार की कहर, सड़क दुर्घटना में कार सवार चार युवक की मौत चांडिल। थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी के समीप टाटा – रांची नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार की दुर्घटना में चार युवक की मौके पर ही मौत हो गई हैं। बताया जा रहा है कि चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी के समीप जमशेदपुर की ओर से कांदरबेड़ा चौक की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी है। इस दुर्घटना में चारों युवक कार के अंदर ही फंस कर रह गए और उनकी मौत हो गई…

Read More

सांसद जी ! चांडिल में सड़क बनवा रहे हैं या बीरबल की खिचड़ी – जाम के चपेट में चांडिल अनुमंडल चांडिल। रांची लोकसभा क्षेत्र के चांडिल में एक सड़क का मरम्मत कार्य चल रहा है। चूंकि यह सड़क नेशनल हाईवे है, तो केंद्र सरकार द्वारा मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है। परंतु, यहां सड़क का मरम्मत हो रहा है या बीरबल की खिचड़ी पक रही हैं, कुछ समझ में नहीं आ रहा है। 45 में सड़क मरम्मत पूरा करने का आश्वासन देकर सांसद संजय सेठ चुप हैं। लेकिन 90 दिन बाद भी मरम्मत कार्य पूरा नहीं हुआ है। चांडिल गोलचक्कर…

Read More

आदिवासियों से कोसों दूर है “मोदी की गांरटी” दस साल के कार्यकाल में सांसद विद्युत महतो ने बोड़ाम के भूमिज समाज की ओर एक बार झांका तक नहीं जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव की डुगडुगी बज चुकी हैं। सभी दल चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। लोकलुभावन घोषणाओं की झड़ी लगा रहे हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश वासियों को अपना परिवार बता रहे हैं और मोदी की गांरटी दे रहे हैं। लेकिन जब पीएम मोदी को पता चलेगा कि जमशेदपुर के आदिवासी समाज तक उनकी एक भी योजना और घोषणा नहीं पहुंची है तो वे क्या करेंगे? क्या पीएम मोदी…

Read More

सीएम चंपई सोरेन का गृह जिला हुआ अशांत – एक तरफ करण महतो हत्याकांड के लिए न्याय मांग रहे ग्रामीण, दूसरी ओर नीमडीह थाना क्षेत्र में बरामद हुआ और एक शव चांडिल। सूबे के सीएम चंपई सोरेन के गृह जिला सरायकेला – खरसावां को आखिर किसकी नजर लग गई हैं? इस जिले में एक बाद एक घटनाएं हो रही हैं। समूचा क्षेत्र अशांत हो गया है। कल रात जब चांडिल थाना का घेराव करके लोग करण महतो हत्याकांड के लिए न्याय की मांग कर रहे थे। उस समय दूसरी ओर एक वृद्धा की हत्या हो गई। आज सुबह नीमडीह व…

Read More

चांडिल : सात दिन के भीतर करण महतो हत्याकांड से उठेगा पर्दा, साढ़े आठ घंटे तक थाना घेराव के बाद एसडीपीओ के आश्वासन पर घर लौटे ग्रामीण  चांडिल। थाना क्षेत्र के रावताड़ा निवासी 19 वर्षीय करण महतो के हत्याकांड का अबतक खुलासा नहीं होने पर क्षेत्र के लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। करण के हत्या के पांच दिन बाद भी अबतक पुलिस द्वारा किसी की गिरफ्तारी नहीं किए जाने पर रविवार शाम को सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। थाना क्षेत्र के रावताड़ा से चांडिल थाना गेट तक सैकड़ों लोग जुलूस की शक्ल में कैंडल मार्च निकालकर…

Read More

विश्वरूप पांडा की रिपोर्ट दलमा में चाकूबाजी करने वाला गैंग धराया, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा चांडिल। थाना क्षेत्र के फदलोगोड़ा में बीती रात को चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक फदलोगोड़ा का रहने वाला है। घायल कृष्णा सिंह मुंडा को टीएमएच जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है। आज स्थानीय लोगों ने चाकूबाजी करने वाले गैंग को पकड़ लिया है। वहीं, चाकूबाजी गैंग के बदमाशों को चांडिल पुलिस को सौंप दिया है। दलमा में शिव पूजा के लिए जाने के दौरान स्थानीय युवक को चाकू मारकर घायल किया महाशिवरात्रि में फदलोगोड़ा के पैदल…

Read More

20 को चांडिल रिसोर्ट में आजसू का मिलन समारोह – मुख्य अतिथि होंगे सुदेश कुमार महतो चांडिल। आगामी 20 फरवरी को चांडिल अनुमंडल कार्यालय के समीप रिसोर्ट में आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप ने बताया कि 20 फरवरी को आयोजित मिलन समारोह में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनमें विभिन्न राजनीतिक दल एवं सामाजिक संगठनों के सक्रिय लोग शामिल रहेंगे। दुर्योधन गोप ने बताया कि मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री…

Read More