Author: Admin

चांडिल बाजार की जाम से मुक्ति दिलाने के लिए कोल्हान डीआईजी को संदीप मंडल ने लिखा पत्र चांडिल। चांडिल बाजार के जाम से क्षेत्र के लोग त्रस्त है। व्यवसायी, दुकानदार, विद्यार्थी, राहगीर, दैनिक कामकाजी मजदूर समेत हर वर्ग के लोग परेशान हैं और इस जाम से राहत पाने की आशा कर रहे हैं। दुकानदारों की बिक्री ठप पड़ चुकी हैं। अनुमंडल कार्यालय, कोर्ट, थाना, अस्पताल, बिजली विभाग, बैंक आदि कार्यालयों में जाने वाले लोगों को बड़ी समस्या हो रही हैं। विद्यार्थियों को समय पर स्कूल, कॉलेज, ट्यूशन जाने में परेशानी हो रही हैं। लोग स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन तक…

Read More

आजसू की इस रणनीति से झारखंड की राजनीति में युवाओं को मिलेगा महत्व – युवा आजसू का हुआ गठन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी रांची। आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो लगातार झारखंड की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए काम कर रहे हैं। 2019 विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त और विपक्ष में स्थान मिलने के बाद से ही आजसू पार्टी हर साल नई रणनीति के तहत काम कर रही हैं। आजसू सुप्रीमो हर साल नई रणनीति, नए श्लोगन और अलग भूमिका के साथ सामने आते हैं। अब सुदेश कुमार महतो ने युवाओं को अपने पाले…

Read More

शराब घोटाले के आरोप में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज रात नौ बजे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। आज शाम सात बजे ईडी के अधिकारी सीएम अरविंद केजरीवाल के घर 10वां समन तथा सर्च वारंट के साथ पहुंचे थे। ईडी की टीम के साथ दिल्ली पुलिस के डीसीपी रैंक के अधिकारी भी शामिल थे। शाम सात बजे से रात नौ बजे तक केजरीवाल से पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर अपने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि शराब नीति के आरोप…

Read More

चांडिल : जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, एक पक्ष के समर्थन में उतरा बिरसा सेना, दूसरे पक्ष ने ली पुलिस की शरण चांडिल। चांडिल अंचल सह थाना क्षेत्र के शहरबेड़ा मौजा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि शहरबेड़ा नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक रैयती जमीन को लेकर दो दावेदार सामने आए हैं। गुरुवार को उक्त जमीन पर कब्जा करने को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के ऊपर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। उक्त जमीन के दावेदार के…

Read More

झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया महागठबंधन के सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय डेस्क। आज इंडिया महागठबंधन ने झारखंड प्रदेश के लिए लोकसभा सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया है। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इंडिया महागठबंधन 7 – 5 – 1 – 1 के फॉर्मूले के तहत झारखंड में अपनी ताकत दिखाएगी। सीट शेयरिंग फॉर्मूला में कांग्रेस को सात सीट, झामुमो को पांच तथा राजद व सीपीआई को एक – एक सीट देने पर सहमति बनी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोल्हान में जमशेदपुर के साथ ही सिंहभूम भी झामुमो के खाते में…

Read More

जमशेदपुर लोकसभा में एक फूल दो माली, एक ही प्रत्याशी पर झामुमो और जयराम की नजर – झामुमो के निर्णय पर टिकी है टाइगर जयराम की निगाहें जमशेदपुर। एनडीए ने जमशेदपुर लोकसभा समेत झारखंड के 11 सीटों के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जबकि गिरिडीह सीट आजसू के खाते में जाने की प्रबल संभावना है। शेष बचे धनबाद और चतरा सीट पर भी जल्द ही प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है। लेकिन इंडिया गठबंधन और जेबीकेएसएस (टाइगर जयराम महतो) ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा अबतक नहीं किया है। हालांकि, गिरिडीह लोकसभा से स्वयं जयराम महतो चुनाव…

Read More

नीमडीह रेल टेका – कुड़मी एसटी आंदोलन के 19 आरोपियों को रेल मजिस्ट्रेट ने दी जमानत जमशेदपुर। कुड़मी (महतो) समुदाय द्वारा पिछले साल एसटी दर्जा की मांग पर झारखंड के नीमडीह समेत अन्य स्थानों पर रेल टेका आंदोलन किया गया था। सरायकेला – खरसावां जिले के नीमडीह में हजारों की संख्या में कुड़मी समुदाय के लोगों ने रेलवे ट्रैक को जाम किया था। रेलवे ट्रैक जाम करने तथा सरकारी संपत्ति का नुकसान करने के आरोप में जयराम महतो (बोड़ाम निवासी) समेत 70 नामजद तथा 1500 अज्ञात के विरुद्ध रेलवे ने मामला दर्ज किया था। आज उसी मामले में कुल 19…

Read More

कपाली : पिकअप वैन ने स्कूटी को टक्कर मारकर घसीटते हुए ले गया 500 मीटर दूर, गंभीर हालत में स्कूटी सवार दो लोग एमजीएम में भर्ती चांडिल। सरायकेला – खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत पुड़ीसिली चौक पर भयंकर हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि डोबो की ओर से आ रही 407 पिकअप वैन ने रुगड़ी के समीप एक स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मारी है। टक्कर मारने के बाद वैन के चेचिस पर स्कूटी समेत उसमें सवार दो लोग फंस गए थे। स्कूटी तथा दो लोग वैन के चेचिस में फंसने के बावजूद गाड़ी नहीं…

Read More

गर्मी के दस्तक देने पहले ही सूखने लगे हैं दलमा पर्वत के जलस्रोत, करोडों खर्च करने के बाद भी वही ढाक के तीन पात – क्या प्यासे रहेंगे वन्य प्राणी? जमशेदपुर। गर्मी का मौसम दस्तक देने से पहले ही दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के जलस्रोत सूखने लगे हैं। झील और झरनों के प्राकृतिक स्रोत सुख रहे हैं। अभी ठीक तरह से गर्मी का मौसम आया नहीं है और यह स्थिति बहुत चिंताजनक है। जलस्रोतों के सूखने पर दलमा के जंगलों में रहने वाले पशु पक्षियों को काफी परेशानी होगी। यह और बात है कि पशु पक्षियों के लिए वन विभाग…

Read More

शिबू सोरेन की पुत्रवधु सीता सोरेन ने पार्टी के बाद अब विधायक पद से भी दिया इस्तीफा – भाजपा में जाने की अटकलें तेज डेस्क। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जामा विधायक सीता सोरेन ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दी है। वहीं, अब विधायक पद से भी इस्तीफा दिया है, उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है। विधानसभा अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में कहा है कि “विभिन्न कारणों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दी हूँ। मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिंबल पर जामा विधानसभा क्षेत्र वर्तमान में विधायक हूँ। नैतिकता का तकाजा…

Read More