Author: Admin

कांग्रेस के मास्टरस्ट्रोक से भाजपा की बढ़ गई मुश्किलें, पांच बार सांसद रहे रामटहल चौधरी ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ रांची। लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में उथल पुथल मची हुई हैं। नेताओं की भागदौड़ शुरू हो गई हैं। दूसरी तरफ टिकट को लेकर लॉबिंग तेज हो गई हैं। झामुमो विधायक सीता सोरेन को भाजपा में लाकर पार्टी ने उन्हें दुमका लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया है, इससे इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका देने का प्रयास किया गया है। इससे पहले सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा को भी पार्टी जॉइन करवाकर भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।…

Read More

चांडिल : अयोध्या राम मंदिर जा रहे जत्थे का बजरंग दल ने किया स्वागत चांडिल। पूर्वी सिंहभूम जिला के हल्दी पोखर से अयोध्या राम मंदिर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था पैदल यात्रा पर निकला है। राम मंदिर जाने के लिए निकली दल में सूरज साहू, राजू गोप, प्रिंस नायक, मुकेश मंडल विकास गोप आदि शामिल हैं। सभी श्रद्धालु अपने हाथों में भगवा ध्वज और भगवा वस्त्र धारण किया हुआ है। इस दौरान इस जत्थे का जगह – जगह स्वागत किया जा रहा है। आज सुबह चांडिल प्रखंड के चावलीबासा में बजरंग दल की ओर से श्रद्धालुओं का…

Read More

ईचागढ़ : कुआं से एक छह वर्षीय बच्चे का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस – पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार ईचागढ। ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत धुंधाडीह के समीप खेत पर स्थित एक कुंआ से बच्चे का शव बरामद हुआ है, इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। बताया जा रहा है कि कुआं के पानी में छह वर्षीय हराधन गोप का शव तैरता हुआ पाया गया है। वहीं, ईचागढ़ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि विगत शनिवार से ही मृत बच्चा गायब था।…

Read More

चौका : होली मनाकर घर लौटने के दौरान दुर्घटना में युवक हुआ घायल चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के रुगड़ी के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि चौका थाना क्षेत्र के खूंटी निवासी विकास गोराई चौका – पातकुम मार्ग की ओर अपने दोस्तों के साथ होली मनाने गया था। होली मनाने के बाद वह मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर आ रहा था। इस दौरान चौका – पातकुम मार्ग पर रुगड़ी के समीप अनियंत्रित होकर रोड़ पर गिर गया, इससे विकास गोराई को गंभीर चोटें आई हैं। …

Read More

रिम्स से फरार कुख्यात हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार, एक अन्य साथी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे सरायकेला – खरसावां । जिला के आरआईटी थाना पुलिस ने चर्चित रवि शर्मा हत्याकांड मामले के आरोपी रहे मुरारी सिंह की हत्या की योजना बनाते दो हिस्ट्रीशीटर अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस ने आज जेल भेज दिया। जेल भेजने से पूर्व एसपी मनीष टोप्पो ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम राजा सिंह उर्फ राजू पगला और प्रकाश गोप उर्फ छोटू गोप बताया…

Read More

धनबाद : बीसीसीएल की नौकरी छोड़कर राजनीति में रखा कदम, कोयलांचल के दबंग नेता के रूप में जाने जाते हैं ढुल्लू महतो – तीन बार विधायक रहे अब सांसद का लड़ेंगे चुनाव धनबाद। बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो कोयलंचल के युवाओं के बीच चहेते और राज्य में एक दबंग नेता के रूप में जाने जाते हैं। इस समय झारखंड की राजनीति में ढुल्लू महतो को लेकर खूब चर्चा चल रही हैं। कोयलंचल क्षेत्र में गरीबों की आवाज के नाम से जाने वाले ढुल्लू महतो अब लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने उन्हें धनबाद लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। हालांकि,…

Read More

चांडिल : सड़क दुर्घटना में आजसू जिला उपाध्यक्ष घायल, टीएमएच में भर्ती – अस्पताल पहुंचकर आजसू नेता हरेलाल महतो ने ली इलाज की जानकारी चांडिल। थाना क्षेत्र के नरगाडीह नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में आजसू पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद महतो उर्फ लालू महतो गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि चौका थाना के पानला निवासी रामप्रसाद महतो उर्फ लालू महतो सुजुकी कार से चांडिल से अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान ट्रैलर के साथ टक्कर हो गई।  वह स्वयं कार ड्राइव कर रहा था। मौके पर समाजसेवी खगेन…

Read More

चांडिल : विशेष जांच में शराब तस्करी कर रही ऑटो को चांडिल पुलिस ने पकड़ा, 24 पेटी नकली शराब जप्त – चालक गिरफ्तार चांडिल। टाटा – रांची नेशनल हाईवे पर अवैध शराब तस्करी की सूचना पर चांडिल पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान में चांडिल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर चांडिल थाना क्षेत्र के शहरबेड़ा मोड़ पर पुलिस ने वाहन जांच लगाया था। इस दौरान एक ऑटो को पकड़ा गया है, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पाया गया है। बताया जा रहा है…

Read More

स्लम बच्चों संग वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी ने बिखेरी खुशियों के रंग जमशेदपुर। शहर की युवाओं की सामाजिक संस्था वॉईस ऑफ ह्यूमैनिटी ने होली की खुशियाँ जुगसलाई स्थित बलदेव बस्ती में रहने वाले सैकड़ो स्लम बच्चों के बीच अनोखे अंदाज में मनाया। टीम ने बस्ती के बच्चों के बीच रंग,अबीर, पिचकारी व मिठाईयां बाँटकर रंगों के त्योहार को खुशियों के रंग में समेटने का काम किया। इस दौरान बस्ती वासियों के बीच खुशियो का माहौल था। कार्यक्रम में देखते ही देखते बच्चों के साथ साथ बस्ती के बूढ़े बुजुर्ग भी शामिल होकर जमकर होली मनाई। वहीं, टीम के सदस्यों ने बस्ती…

Read More

जनप्रतिनिधियों के निकम्मेपन और वन विभाग के अधिकारियों की लूट के कारण दलमा का विकास नहीं हो रहा : जेबीकेएसएस जमशेदपुर। दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी तथा इको सेंसेटिव जोन क्षेत्र के अधीन रह रहे ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। वन विभाग और सरकार का दायित्व बनता है कि दलमा पहाड़ी क्षेत्र के अधीन रह रहे लोगों को स्वरोजगार समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं की आपूर्ति करें। उक्त बातें जेबीकेएसएस केंद्रीय महासचिव विश्वनाथ महतो ने कहा है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया है। विश्वनाथ महतो ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के निक्कमेपन…

Read More