Author: Admin

जहां सरकारी व्यवस्था पड़ गई ढ़ीली तो पूर्व पंचायत समिति गुरुचरण साव के प्रयास से आदिम जनजाति बहुल इस गांव को ढाई महीने बाद मिली सुविधा चांडिल। प्रखंड के चावलीबासा निवासी एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य गुरुचरण साव आए दिन किसी न किसी कारणों से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए चर्चाओं में रहते हैं तो कभी चांडिल डैम विस्थापितों के आंदोलन में सक्रिय होकर प्रशासन की नींद उड़ाने के लिए खबरों की सुर्खियां बटोर लेते हैं। वैसे इस बार भी गुरुचरण साव ने कोई साधारण काम नहीं किया है। गुरुचरण साव के प्रयास…

Read More

ईचागढ़ : देवलटांड दिगंबर जैन मंदिर में मुनि दीक्षा दिवस पर महाराज का चरण चिन्ह हुआ स्थापित चांडिल। ईचागढ़ प्रखंड के देवलटांड स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर (देवल) में आचार्य रत्न 108 श्री ज्ञानसागर जी महाराज का 37वां मुनि दीक्षा दिवस धुमधाम के साथ मनाया गया। मुनि दीक्षा दिवस के अवसर पर ईचागढ़ प्रखंड के देवलटांड में बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों के साथ अन्य श्रद्धालु पहुंचे थे। कार्यक्रम का आयोजन संघस्थ क्षुल्लिका 105 आप्तमति माताजी, ब्रह्मचारिणी विदुषी अनीता दीदी, मंजुला दीदी, ललिता दीदी और ब्रह्मचारी मनीष भैया के सानिध्य में किया गया। गुरुवंदन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में…

Read More

चांडिल : ज्योति अग्रवाल हत्याकांड का जल्द हो सकता खुलासा, चार लोगों को उठाकर पुलिस कर रही पूछताछ चांडिल/ जमशेदपुर। 29 मार्च की रात को चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा – रांची नेशनल हाईवे पर आसनबनी और कांदरबेड़ा के बीच हुई ज्योति अग्रवाल हत्याकांड का खुलासा जल्द ही हो सकता है। संभावना जताई जा रही हैं कि कल प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस ज्योति अग्रवाल हत्याकांड का खुलासा करेगी। बताया जा रहा है कि चांडिल पुलिस ने चार लोगों को उठाया है और उनसे पूछताछ कर रही हैं। घटना के बाद पुलिस रंगदारी के एंगल से जांच कर रही थी कि…

Read More

ज्योति अग्रवाल हत्याकांड में सामने आया नया मोड़, पति रवि अग्रवाल पर ही लगा हत्या का आरोप – सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही दोनों जिला की पुलिस चांडिल/जमशेदपुर। शुक्रवार रात को चांडिल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे आसनबनी और कांदरबेड़ा के बीच हुई ज्योति अग्रवाल हत्याकांड को अबतक रंगदारी मांगने के एंगल से देखा जा रहा था और पुलिस भी इसी एंगल से जांच कर रही थी। लेकिन ज्योति अग्रवाल हत्याकांड में अब नया मोड़ सामने आया है। हत्याकांड में बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मृतका ज्योति अग्रवाल के पिता प्रेमचंद अग्रवाल ने आज चांडिल थाना में लिखित…

Read More

चांडिल : सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, पति व बेटी गंभीर और पोती सुरक्षित चांडिल। आज दोपहर को चौका थाना क्षेत्र के दुबराजपुर में नेशनल हाईवे पर दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, महिला के पति तथा उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि महिला की पोती बिल्कुल सुरक्षित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पाटपुर निवासी गुरुचरण सिंह मुंडा, उसकी पत्नी आशा सिंह मुंडा, बेटी जोबा सिंह मुंडा तथा छह माह की पोती मोटरसाइकिल सवार होकर चांडिल आ रहे थे। वह चौका मोड़ की ओर से मुखिया होटल…

Read More

चांडिल : कड़ी धूप में सीपीएल में हो रहा रोमांचक मुकाबला – चांडिल का तातू स्पोर्टिंग सबसे आगे चांडिल। प्रखंड के चिलगु में चल रहे चिलगु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले के बीच मैच खेले जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में कुल दस टीम भाग लिया है। अबतक सभी टीम 6 – 6 मैच खेल चुकी हैं। प्रत्येक मैच के हिसाब से टीमों को पॉइंट्स प्राप्त हो रहे हैं। सबसे अधिक पॉइंट्स हासिल करने वाला टीम सेमीफाइनल मुकाबले में जाएगा। अबतक हुए मैचों में चांडिल की टीम तातू स्पोर्टिंग ने सबसे अधिक आठ पॉइंट हासिल की है। अप्रैल…

Read More

सोनारी निवासी कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति की गोली मारकर हत्या, टाटा – रांची नेशनल हाईवे पर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया जमशेदपुर/चांडिल। सोनारी आस्था हाईटेक निवासी सह कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल (40) की आज रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा – रांची नेशनल हाईवे पर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि अग्रवाल दंपत्ति अपने दो बच्चों के साथ डिमना के बालीगुमा स्थित एक होटल में डिनर करने गए थे। होटल से डिनर के बाद कार से सोनारी लौट रहे…

Read More

झामुमो में शामिल होने की खबरों पर स्वयं भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी ने लगाया पूर्णविराम, अपुष्ट व निराधार खबरें चलाने वालों को दी चेतावनी जमशेदपुर। गुरुवार सुबह से शाम तक पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी को लेकर विभिन्न खबरिया चैनलों तथा कुछ न्यूज़ पोर्टल समेत सोशल मीडिया पर एक खबर खूब प्रसारित किया गया। खबर प्रसारित किया गया कि वह भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल होंगे। वहीं, झामुमो द्वारा जमशेदपुर लोकसभा सीट से कुणाल षाड़ंगी को अपना प्रत्याशी बनाए जाने की खबरों को तूल दिया गया। लेकिन वह तमाम खबरें भ्रामक प्रचार साबित हुई। भाजपा नेता कुणाल…

Read More

अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को उम्रकैद, करणी सेना ने न्यायालय के फैसले का किया स्वागत दुमका/जमशेदपुर। 23 अगस्त 2022 को दुमका के अंकिता के ऊपर पेट्रोल डालकर तथा आग लगाकर हत्या के मामले में आरोपियों को कोर्ट ने सजा सुनाई है। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह पोक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश रमेश चंद्रा की अदालत ने गुरुवार को दुमका के चर्चित पेट्रोल हत्याकांड के अभियुक्त शाहरूख हुसैन एवं नईम अंसारी उर्फ छोटू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इससे पूर्व कोर्ट ने दोनों आरोपी को 19 मार्च को ही दोषी करार दिया था। आज गुरूवार को अभियोजन एवं…

Read More

आजसू पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक कल – राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए : सुदेश महतो रांची । भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आज आजसू पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के बारे में बताते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि एनडीए राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा। एक बार फिर देश की जनता ने मोदी जी को प्रधानमंत्री…

Read More