Author: Admin

चांडिल : भव्य रूप से मनाई जाएगी ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की 119वीं जयंती चांडिल। आगामी 23 मई को ओलचिकी लिपि के जनक, संथाली भाषा ओल गुरु पंडित रघुनाथ मुर्मू की 119वीं जयंती भव्य रूप से मानने को लेकर बैठक हुई। चांडिल प्रखंड के रामगढ़ में मांझी बाबा बाबूलाल सोरेन के प्रांगण में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में संथाली समाज के लोग उपस्थित हुए। इस दौरान बताया गया कि 23 मई को पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंती कुनामी बैसाख के रूप में मनाया जाएगा। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में TCS TATA STEEL FOUNDATION के रामचंद्र…

Read More

चौका : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवक घायल, एक युवक की हालत नाजुक चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे रांची – टाटा लेन पर दिरलौंग और झाबरी के बीच भयंकर सड़क दुर्घटना घटी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन युवक चौका की ओर आ रहा था कि इसी दौरान पीछे से अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया है। इस दुर्घटना में तीनों युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें से एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। घायलों की…

Read More

यहां देश की आजादी के पहले से हो रही बासंती दुर्गा पूजा पूरे देश में चैत्र नवरात्र के अवसर पर बासंती दुर्गा पूजा की धूम मची है। विभिन्न क्षेत्रों में मंदिरों में दुर्गा पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न हिस्सों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मंच पर भाषण की शुरुआत में चैत्र नवरात्र का ज़िक्र कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं झारखंड के सरायकेला – खरसावां जिले के इस गांव में हो रहे दुर्गा पूजा के बारे में, जो देश की…

Read More

चांडिल : कोलकाता की टीम द्वारा निकाली जाएगी झांकी – शोभायात्रा में रहेंगी राम लक्ष्मण जानकी, शिव पार्वती, हनुमान, राधा कृष्ण, शिव तांडव की झांकी चांडिल। श्रीराम सनातन समिति द्वारा चांडिल में रामनवमी के अवसर शोभायात्रा एवं बाइक रैली निकाली जाएगी। शोभायात्रा में कोलकाता की नाट्य टीम द्वारा आकर्षक झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी। टीम द्वारा राम लक्ष्मण जानकी, शिव पार्वती, हनुमान, राधा कृष्ण, शिव तांडव की झांकी निकाली जाएगी। आज चांडिल स्थित होटल राहुल पैलेस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में श्रीराम सनातन समिति के अध्यक्ष आकाश महतो ने बताया कि 17 अप्रैल को रामनवमी के शुभअवसर पर हर वर्ष…

Read More

जमशेदपुर : इस बार इस गांव में चढ़क पूजा का संचालन करेगी महिलाएं, पढ़ें पूरी खबर जमशेदपुर। अनेकों जगह निजी संस्थानों का संचालन महिलाएं करती हैं। आधुनिक युग में महिलाएं हर विभाग की नौकरी और हर प्रकार के व्यवसाय में जड़ें जमा चुकी हैं। परंतु, झारखंड में जब कोई मेला, पर्व, पूजा का आयोजन होता है तो वहां पुरुषों की सक्रियता अधिक देखने को मिलती हैं। बल्कि, मेला, पर्व, त्योहार आदि का संचल पुरुषों द्वारा ही किया जाता हैं। मेला, पूजा, कार्यक्रम के लिए पुरुषों द्वारा चंदा किया जाता हैं। लेकिन समय में बदलाव आया है, महिलाएं भी मेला,…

Read More

चांडिल : चिलगु शराब दुकान से 128680 रुपये लेकर दुकान का दो स्टाफ हुआ फरार – चांडिल डैम रोड़ वाले शराब दुकान में भी दो लाख से अधिक का गबन चांडिल। थाना क्षेत्र के चिलगु तथा चांडिल के डैम रोड़ स्थित सरकारी शराब दुकान से संबंधित बड़ा मामला सामने आया है। इन दोनों सरकारी शराब दुकान से लाखों रुपये का गबन हुआ है। मामला चांडिल थाना तक पहुंच चुकी हैं। बताया जा रहा है कि चिलगु में आंगनबाड़ी केंद्र तथा दुर्गा मंदिर के समीप सरकारी शराब दुकान है। इस दुकान पर आए दिन नकली शराब बेचे जाने का आरोप लगाया…

Read More

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग उपायुक्त ने की बैठक – EVM, VVPAT, BU, CU की विधानसभावार दी जानकारी सरायकेला -खरसावां। लोकसभा आम निर्वाचन की तैयारी के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में पंजीकृत राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में प्रथम रेंडमाइजेशन को लेकर बैठक हुई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विधानसभावार EVM, VVPAT, BU, CU की उपलब्धता की जानकारी दी। वहीं, सर्वसम्मति से विधानसभावार प्रथम रेंडमाइजेशन संबंधित प्रक्रिया को पूर्ण किया गया। बैठक के पश्चात उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दल के सदस्यों के उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का…

Read More

चांडिल अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में चैत्र दुर्गा पूजा एवं बजरंगबली पूजा के लिए निकली कलश यात्रा चांडिल । चैत्र नवरात्रि के सप्तमी तिथि को आज चैत्र दुर्गा पूजा एवं बजरंगबली पूजा हेतु चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में कलश यात्रा निकाली गई। चैत्र दुर्गा पूजा को बासंती दुर्गा पूजा के नाम से भी जाना जाता है। नीमडीह प्रखंड के कल्याणपुर में बजरंगबली प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा के लिए महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कल्याणपुर गांव के करीब दो किलोमीटर दूर स्थित सुवर्णरेखा डैम से जल उठाकर व्रतियों ने कलश यात्रा की। गाजे बाजे के साथ…

Read More

चांडिल : पुल के डिवाइडर से टकराई ट्रिप ट्रेलर, चालक सुरक्षित चांडिल। थाना क्षेत्र के चिलगु में नेशनल हाईवे रांची – टाटा लेन पर एक ट्रिप टेलर की पुल के डिवाइडर से टकरा गई। घटना आज भोर करीब साढ़े तीन बजे की है। बताया जा रहा है कि ट्रिप टेलर तमाड़ से जमशेदपुर जा रही थी। जमशेदपुर में पार्किंग में वाहन को खड़ा करना था। इस दौरान चालक को झपकी आई और उसने चिलगु – शहरबेड़ा पुल के बाएं डिवाइडर को टक्कर मार दी। टक्कर जोरदार थी, जिससे ट्रिप टेलर के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका…

Read More

रांची लोकसभा से मंत्री बन्ना रेस में आगे – आज शाम 4 बजे कांग्रेस खोलेगी अपना पिटारा, सुबोधकांत और रामटहल को मनाने जुटी आलाकमान रांची/ जमशेदपुर। आज शाम को झारखंड रांची, धनबाद, गोड्डा आदि सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगी। बताया जा रहा है कि आज शाम 4 बजे कांग्रेस अपना पिटारा खोलेगी। इसमें रांची लोकसभा को लेकर कांग्रेस के अंदरखाने में उहापोह की स्थिति बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान को मनाने में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सफल हो चुके हैं। माना जा रहा है कि बन्ना गुप्ता को…

Read More