Author: Admin

रामनवमी झंडा जुलूस को लेकर सरायकेला – खरसावां जिले के इन क्षेत्रों में आज No Entry – देखें पूरी लिस्ट सरायकेला – खरसावां। जिले के विभिन्न अखाड़ों से आज झंडा जुलूस निकलेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और विधि व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम की हैं। वहीं, 18 अप्रैल गुरुवार को जिले के विभिन्न सड़कों पर नो एंट्री का आदेश जारी किया गया है। जिला परिवहन विभाग द्वारा जिले के चाईबासा, खरसावां, आदित्यपुर, नीमडीह व चांडिल को जोड़ने वाली सड़कों पर नो एंट्री लगाने की आधिकारिक आदेश जारी की गई हैं। नो एंट्री वाले रूट सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों…

Read More

नीमडीह : झामुमो नेता सुखराम हेम्ब्रम ने किया फाड़ेंगा में महिला छौ नृत्य का उद्घाटन, कहा – युवाओं को जानना चाहिए संस्कृति का महत्व चांडिल । रामनवमी के अवसर पर नीमडीह प्रखंड के दलमा तराई में बसे फाड़ेंगा गांव में बजरंगबली की पूजा हुई। वहीं, रात्रि में छौ नृत्य का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं स्वच्छ चांडिल – स्वस्थ चांडिल के संस्थापक सुखराम हेम्ब्रम शामिल हुए, जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। सुखराम हेम्ब्रम ने बजरंगबली के प्रतिमा के समक्ष मत्था टेका और क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि की…

Read More

चांडिल : जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठी चांडिल बाजार – आकर्षक झांकियों को देखने घरों से निकले लोग चांडिल। रामनवमी के अवसर पर आज चांडिल बाजार में श्रीराम सनातन समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बाइक जुलूस भी शामिल था। शोभायात्रा एवं बाइक जुलूस नीमडीह प्रखंड के उगडीह स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से चांडिल स्टेशन चौक – चांडिल बाजार होते हुए मठिया आश्रम में संपन्न हुआ। शोभायात्रा निकलने से पूर्व सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, जहां प्रबुद्धजनों एवं नेताओं को भगवा अंगवस्त्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा में आजसू पार्टी के केंद्रीय…

Read More

चांडिल : छौ नृत्य में झामुमो नेता सुखराम हेम्ब्रम ने की शिरकत  चांडिल। झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं स्वच्छ चांडिल – स्वास्थ्य चांडिल के संस्थापक सुखराम हेम्ब्रम ने चांडिल प्रखंड के कांदरबेड़ा में चढ़क पूजा के अवसर पर आयोजित छौ नृत्य में शिरकत किया। इस दौरान सुखराम ने शिव मंदिर में मत्था टेका और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए चढ़क पूजा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि अच्छे फसल, आरोग्य जीवन और गांव की समृद्धि के लिए पूर्वजों ने चढ़क पूजा की शुरुआत की थी। यह कोई साधारण पूजा नहीं है, इस पूजा…

Read More

चांडिल : दुर्गोत्सव में पहुंचे आजसू नेता हरेलाल महतो  चांडिल। प्रखंड के डोबो तथा गौरी में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित दुर्गोत्सव में महाष्टमी को आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दुर्गा मंदिर में मत्था टेका और क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि की कामना की। वहीं, हरेलाल महतो ने ग्रामीणों को चैत्र नवरात्र तथा रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बासंती दुर्गा पूजा प्राचीन समय से हो रहा है। इस भीषण गर्मी में उपवास रखकर दुर्गा पूजा करने या निर्जला उपवास रखकर छठ व्रत करने का अलग महत्व है, यह हर…

Read More

पटमदा : विधायक मंगल कालिंदी ने माँ दुर्गा के समक्ष मत्था टेककर की खुशहाली कामना जमशेदपुर। बासंती दुर्गा पूजा के महाअष्टमी पर मंगलवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा दुर्गा मंदिर में आयोजित बासंती दुर्गा पूजा में उपस्थित होकर मत्था टेककर क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना की। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बासंती दुर्गा पूजा ही असल दुर्गा पूजा है। बसंत काल में सूरत राजा ने सत्ययुग में प्रथम दुर्गा पूजा शुरू किया था। मौके पर मंटू महतो, प्रभास महतो, प्रदीप सिंह, सुधीर महतो आदि मौजूद थे।

Read More

पटमदा : प्लस टू आदिवासी उच्च विद्यालय में हुआ क्विज प्रतियोगिता – सरई हाउस प्रथम व पलाश हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जमशेदपुर। पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा स्थित प्लस टू आदिवासी उच्च विद्यालय में बच्चों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य है कि स्कूली बच्चों के माध्यम से उनके परिवार के सदस्यों तक मतदान की जानकारी प्राप्त हो। इसके तहत मंगलवार को मतदान विषय पर स्कूल के विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच समूह…

Read More

पटमदा : अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे स्कूली बच्चे जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक से बढ़कर एक उम्दा कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मंगलवार को पटमदा एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में ईएलसी क्लब के नेतृत्व में शिक्षकों एवं नए मतदाताओं ने सेल्फी लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। वहीं, विद्यालय के शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों से उनके अभिभावक को अनिवार्य रूप से मत देने हेतु प्रेरित करने के लिए संदेश दिया।प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विद्यालय में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर…

Read More

जमशेदपुर : पटमदा एवं बोड़ाम में बासंती दुर्गा पूजा में पहुंचे जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा व भाजपा नेता राजकुमार जमशेदपुर । चैत्र नवरात्र के महाअष्टमी को बेलटांड़, बोड़ाम, बांगुड़दा तथा बड़डीह में बासंती दुर्गा पूजा की धूम रही। महाअष्टमी की पूजा के लिए सुबह से ही मंदिरों में व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रतियों ने दोपहर तक माता बासंती को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए परिवार के लिए सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा तथा पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता राजकुमार सिंह ने पटमदा के बेलटांड़…

Read More

बहकावे में तुम कभी न आना, सोच समझकर बटन दबाना चांडिल। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरायकेला जिले के विभिन्न इलाकों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में चांडिल अनुमंडल के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। चांडिल प्रखंड के रुचाप एवं रसूनिया पंचायत में छवि ड्रामेटिक आर्ट सोसाइटी द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। वहीं, पाथ कम्युनिकेशन ने ईचागढ़ प्रखंड के तिरुलडीह एवं तुता में नाटक प्रस्तुति दी। उधर, लोक कला मंच खरसवां की ओर से कुचाई प्रखंड के अरुवा पंचायत में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को…

Read More