Author: Admin

चांडिल : कपाली में धुलट के साथ 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन संपन्न – चिलगु में बुधवार को जागरण चांडिल। सरायकेला – खरसावां जिला के कपाली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कपाली बस्ती मे दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन मंगलवार को संपन्न हुआ। मंगलवार को धुलट के साथ ही संकीर्तन संपन्न हुआ। इस अवसर पर कीर्तन मंडली द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इससे पूर्व राखाल भोग लगाया गया, तथा श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। यहां आयोजित 16 प्रहर अखंड संकीर्तन में कुछ 6 कीर्तन मंडली ने भाग लिया था, जिसमें सितुमडीह, गम्हरिया, मुकरुडीह, झालदा, नीमडीह और बांकुड़ा (प० बंगाल) की…

Read More

चांडिल : श्री श्री 108 खेलाई चंडी के झंडा जुलूस में उमड़ी भीड़ – झांकी और कलाकारों के नृत्य ने सबका मन मोह लिया चांडिल। चांडिल बाजार मुख्य मार्ग पर आज श्री श्री 108 खेलाई चंडी बजरंग दल अखाड़ा द्वारा हनुमान झंडा जुलूस निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। जुलूस निकलने से पहले सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों, पत्रकारों एवं अखाड़ा से जुड़े सदस्यों को सम्मानित किया गया। यहां रांची सांसद संजय सेठ, हिकीम चंद्र महतो, आजसू केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, झामुमो के वरिष्ठ नेता सुखराम हेम्ब्रम, नीमडीह जिला…

Read More

चांडिल : विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए सांसद संजय सेठ चांडिल। आज रांची लोकसभा के सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने ईचागढ़ विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। सांसद संजय सेठ चांडिल के चिलगु में आयोजित तीन दिवसीय राधा गोबिंद नाम संकीर्तन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हरि मंदिर में मत्था टेका और क्षेत्र वासियों के लिए सुख शांति की कामना की। इधर, चांडिल में श्री श्री 108 खेलाई चंडी बजरंग दल अखाड़ा के झंडा जुलूस में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद सेठ ने कॉलेज मोड़…

Read More

चांडिल : शिबू सोरेन के मित्र एवं सुप्रसिद्ध होटल मालिक साह का निधन चांडिल। चांडिल के नेशनल हाइवे रांची – टाटा लेन पर स्थित सुप्रसिद्ध “होटल गिरिधारी” के मालिक गिरिधारी साह का निधन हो गया। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गुरुजी – शिबू सोरेन के मित्र थे। आज सुबह ही चांडिल के टीचर्स कॉलोनी स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। करीब 35 वर्ष पहले उन्होंने चांडिल में आकर होटल व्यवसाय शुरू किया था, इससे पहले बोकारो के जैना मोड़ पर उनका ढाबा चलता था। बताया जाता है कि जब स्वर्गीय गिरिधारी साह बोकारो में…

Read More

सांसद संजय सेठ के पांच साल के कार्यकाल में ईचागढ़ विधानसभा को क्या – क्या मिला? पढ़ें यह खबर अत्यंत पिछड़े क्षेत्र की श्रेणी में आने वाली ईचागढ़ विधानसभा भी रांची लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। पिछले लोकसभा चुनाव में रांची लोकसभा से भाजपा के संजय सेठ निर्वाचित हुए थे। सांसद संजय सेठ अब फिर एक बार चुनावी मैदान में है। संजय सेठ लगातार रांची लोकसभा क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वह पांच साल की उपलब्धि जनता को बता रहे हैं। पिछले पांच साल के कार्यकाल में ईचागढ़ विधानसभा में भी अनेकों काम हुए हैं। लेकिन, जनता…

Read More

नीमडीह : पीएलबी शुभंकर महतो ने विद्यार्थियों संग मनाया चालियामा में पृथ्वी दिवस चांडिल। नीमडीह प्रखंड अंतर्गत शिवानंद विद्यापीठ प्लस टू उच्च विद्यालय चालियामा में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला तथा अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति चांडिल की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्राधिकार के पीएलवी शुभंकर महतो ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संतुलन, प्लास्टिक के दुष्परिणाम सहित विधिक सेवा कार्यों की जानकारी दी। वहीं, अधिक से अधिक पौधारोपण करने, जलाशयों को प्रदूषित होने से बचाने एवं प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षण करने लिए प्रेरित किया। इसके अलावा…

Read More

क्या पुलिस – प्रशासन की मिलीभगत के बगैर संभव है अवैध कारोबार? तिरुलडीह और ईचागढ़ में फिर से अवैध बालू खनन – परिवहन का खेल शुरू – रात्रि 12 बजे से शुरू होती हैं माफियाओं का तांडव चांडिल। पूरे अनुमंडल क्षेत्र में चल रहे अवैध बालू खनन और उसके परिवहन पर स्थायी तौर पर रोक लगाना नामुमकिन सा लगता है। हाल ही में अवैध बालू खनन को लेकर एनजीटी ने संज्ञान लिया था और कार्रवाई का आदेश जारी किया है। एनजीटी के आदेश पर तीन सदस्यीय टीम ने कपाली ओपी अंतर्गत सुवर्णरेखा नदी के गौरी घाट पर दबिश दी थी।…

Read More

चांडिल : कल विशाल झंडा जुलूस, झांकियां होगी आकर्षण का केंद्र चांडिल। कल 23 अप्रैल को चांडिल में बजरंगबली झंडा जुलूस निकाली जाएगी। चांडिल के कॉलेज मोड़ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर से श्री श्री 108 खेलाई चंडी बजरंग दल अखाड़ा द्वारा आयोजित इस जुलूस में हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस जुलूस में हैरतअंगेज करतब दिखाए जाते हैं, जिसे देखने को चांडिल बाजार के लोग अपने घरों से निकल आते हैं। जुलूस देखने घर की छतों पर चमहिलाएं और युवतियां भी रहती हैं। इस साल भी भव्य जुलूस निकालने की तैयारी है। कल निकलने वाली जुलूस…

Read More

सिंहभूम से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने नामांकन दाखिल किया चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी गीता कोड़ा ने सिंहभूम संसदीय सीट के लिए आज नामांकन दाखिल किया। उन्होंने दोपहर डेढ़ बजे जिला निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना परचा जमा किया। उन्होंने दो सेट में अपना नामांकन पत्र और दस्तावेज जमा किया। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के अवसर पर गांधी मैदान से खूंटकटी रैली भी निकाली गई। गीता कोड़ा के नामांकन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए। नामांकन दाखिल करने के लिए निकली जुलूस में गीता कोड़ा के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के नेता…

Read More

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की राजनीतिक विरासत को संभालेंगी बेटी यशस्विनी उर्फ गौरी – इटली से की है लॉ की पढ़ाई पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रांची लोकसभा के पूर्व सांसद, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में मशहूर सुबोधकांत सहाय को इस बार कांग्रेस से टिकट नहीं मिली, या यह कहें कि उन्होंने टिकट नहीं ली। बल्कि उन्होंने अपनी बेटी को राजनीति में लॉन्च किया। कांग्रेस ने रांची लोकसभा से सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय उर्फ गौरी को बतौर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पिछले एक महीने से रांची लोकसभा के टिकट को लेकर दावेदारों के बीच रस्साकशी चल रही…

Read More