Author: Admin

चांडिल : गौरी घाट पर फिर खनन विभाग ने की छापेमारी चांडिल। सरायकेला – खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत सुवर्णरेखा नदी के गौरी घाट पर मंगलवार को फिर एक बार जिला खनन विभाग ने छापेमारी की। अवैध बालू खनन की सूचना पर जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सथपति के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही बालू खनन कर रहे लोग और ट्रैक्टर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि गौरी घाट में नदी के गहरे पानी से मजदूरों द्वारा बालू उठाव किया जाता है और ट्रैक्टर से उसका परिवहन किया जाता…

Read More

चांडिल : घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रैयाड़दा पहुंची एसडीओ शुभ्रा रानी, लोगों के बीच की मतदाता पर्ची वितरण चांडिल। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) शुभ्रा रानी आज घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रैयाड़दा पहुंची थी। उनके साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी तालेश्वर रुहीदास भी मौजूद थे। इस दौरान एसडीओ ने बूथ संख्या 224 के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बूथ की सुविधाओं का निरीक्षण किया। वहीं, बीएलओ द्वारा किए जाने वाले मतदाता पर्ची वितरण की जानकारी ली। एसडीओ शुभ्रा रानी ने रैयाड़दा गांव के टोला जारडीह में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं बीएलओ की मौजूदगी में करीब 40 – 45 परिवारों के…

Read More

ईचागढ़ : तूफान की भांति सांसद संजय सेठ ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान, कहा – ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे चांडिल। रांची लोकसभा के एनडीए – भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद संजय सेठ ने ईचागढ़ विधानसभा में तूफान की भांति जनसंपर्क अभियान शुरू कर दी है। वह एक के बाद एक गांव पहुंच रहे हैं और लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धि बता रहे हैं। वहीं, इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए मतदान करने की अपील कर रहे हैं। ईचागढ़ प्रखंड के नावाडीह गांव से संजय सेठ ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। इससे पूर्व रांगामाटी चौक स्थित एक होटल पर…

Read More

झारखंड : ईडी की छापेमारी हुई पूरी, कुल 35.23 करोड़ नकद बरामद – मंत्री आलमगीर आलम से जुड़ा है इस छापेमारी का संबंध रांची। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की कार्रवाई की वजह से आज दिनभर झारखंड चर्चाओं में रहा। पूरे भारत में झारखंड की चर्चाएं होती रहीं। वहीं, ईडी की कार्रवाई से राजनीतिक पारा चढ़ गया है। दरअसल, आज सुबह ही ईडी ने झारखंड के कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान राजधानी में भारी मात्रा में नकद राशि बरामद किया गया है। बताया जाता है कि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के…

Read More

झारखंड प्रजापति कुम्हार संघ के नेता इंद्रदेव प्रसाद ने जमशेदपुर लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा जमशेदपुर। टाटा स्टील से सेवानिवृत्त और समाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका में रहने वाले इंद्र देव प्रसाद ने शनिवार को जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा। इंद्र देव प्रसाद ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उपायुक्त कार्यालय में अपना नामांकन भरा। इंद्र देव प्रसाद ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आज तक जमशेदपुर के निवासी और खास कर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जनता खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं। जमशेदपुर…

Read More

नीमडीह : मतदाता पर्ची वितरण को लेकर हुई बैठक चांडिल। 25 मई को रांची लोकसभा में मतदान है, इसको लेकर चुनाव आयोग द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रही हैं। रांची लोकसभा के अंतर्गत सरायकेला – खरसावां जिला का ईचागढ़ विधानसभा भी है। आज जिले के नीमडीह प्रखंड सह अंचल सभागार में मतदाता पर्ची वितरण को लेकर बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार और बीडीओ कुमार एस अभिनव मौजूद रहे। इस दौरान प्रखंड के सभी बीएलओ को मतदाता पर्ची वितरण की जानकारी दी गई। पर्ची वितरण के दौरान किन बातों का ध्यान रखना है, इसका…

Read More

सांसद संजय सेठ के खिलाफ झामुमो नेता सुखराम हेम्ब्रम ने खोला मोर्चा, कहा – पांच साल के कार्यकाल में ईचागढ़ विधानसभा की जनता को क्या मिला? पढ़ें पूरी खबर चांडिल। रांची लोकसभा के सांसद एवं एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ ने अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। अब राजनीतिक सरगर्मी परवान चढ़ने लगी हैं। इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुखराम हेम्ब्रम ने भाजपा सांसद संजय सेठ के खिलाफ मोरचा खोल दिया है। सुखराम हेम्ब्रम ने कहा कि पांच साल के कार्यालय में सांसद संजय सेठ ने ईचागढ़ विधानसभा के लिए कुछ नहीं किया है। क्षेत्र के किसान, मजदूर, गरीब,…

Read More

नामांकन से पहले ही गिरफ्तार किए गए देवेंद्र नाथ महतो रिपोर्टर : सम्भू सेन रांची/ चांडिल। आज रांची उपायुक्त कार्यालय से जेएलकेएम – जेबीकेएसएस के संभावित उम्मीदवार देवेंद्र नाथ महतो को लालपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देवेंद्र नाथ महतो रांची लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के लिए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे थे, जहां पहले से लालपुर पुलिस मौजूद थी। पुलिस गिरफ्तार कर देवेंद्र नाथ महतो को लालपुर थाने ले गई। इधर, देवेंद्र नाथ महतो के नामांकन में शामिल होने के लिए ईचागढ़ विधानसभा से समर्थकों का जत्था रांची के लिए रवाना हुई हैं। जेबीकेएसएस नेता सुनील महतो, केंद्रीय…

Read More

चांडिल : होटल राहुल पैलेस में कुल 66 यूनिट रक्त संग्रह हुआ, सुखराम हेम्ब्रम ने रक्तदाताओं का जताया आभार चांडिल। स्वच्छ चांडिल – स्वस्थ चांडिल की ओर से मजदूर दिवस के अवसर पर चांडिल बाजार मेन रोड स्थित होटल राहुल पैलेस में रक्तदान शिविर आयोजित किया था, जहां कुल 66 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। एमजीएम ब्लड बैंक के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं के साथ साथ महिलाओं ने भी रक्तदान की। इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं स्वच्छ चांडिल – स्वस्थ चांडिल के संस्थापक सुखराम हेम्ब्रम ने रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि…

Read More

आजसू नेता हरेलाल महतो के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रांची रवाना चांडिल। आज भाजपा सांसद व एनडीए से रांची लोकसभा के प्रत्याशी संजय सेठ अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पूर्व राजधानी के मोरहाबादी में विशाल जनसभा आयोजित की गई हैं। जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही हैं। इस अवसर पर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग रांची के लिए निकल पड़े हैं। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि…

Read More