Author: Admin

धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस चांडिल। नीमडीह प्रखंड के मातकमडीह मोड़ पर आगामी 9 जून को धूमधाम से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस मनाई जाएगी। इसके लिए शनिवार को नीमडीह के मातकमडीह मोड़ पर एक बैठक हुई, जिसमें मुख्य रूप से झामुमो के वरिष्ठ नेता सुखराम हेम्ब्रम समेत क्षेत्र के झारखंड आंदोलनकारी व प्रबुद्ध लोग शामिल थे। यहां करमू सिंह सरदार की अध्यक्षता में हुई बैठक में भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि आयोजन करने को…

Read More

नीमडीह : सीडीपीओ साधना चौधरी के विदाई समारोह में जुटीं आंगनबाड़ी सेविकाएं चांडिल। सरायकेला – खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को सीडीपीओ साधना चौधरी का विदाई समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में सीडीपीओ विभा सिन्हा समेत नीमडीह प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविकाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। इस दौरान सभी ने सेवानिवृत्त सीडीपीओ साधना चौधरी को गुलदस्ता एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया तथा उन्हें विदाई दी। बता दें कि साधना चौधरी जिले केगम्हरिया प्रखंड में सीडीपीओ के पद पर कार्यरत थीं। लेकिन इसके पूर्व जिले के नीमडीह, चांडिल व ईचागढ़ प्रखंड में भी प्रभारी सीडीपीओ रहीं। वह…

Read More

चांडिल : सातनाला डैम में नहाने के दौरान जमशेदपुर के युवक की हुई मौत चांडिल। सरायकेला – खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो स्थित सातनाला डैम में आए दिन जमशेदपुर अथवा अन्य क्षेत्रों के लोगों की डूबने से मौत हो रही हैं। यहां जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग मौज मस्ती करने आते हैं, जिनमें सबसे ज्यादा युवा वर्ग ही होते हैं। यहां मौज मस्ती के दौरान डैम के लबालब पानी को देखकर नहाने को कूद पड़ते हैं और देखते ही देखते उनकी मौत हो जाती हैं। युवाओं को डैम के पानी की गहराई और भौगोलिक स्थिति की जानकारी…

Read More

एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर गिरी ओवरहेड तार, दो यात्री घायल चांडिल-मुरी रेलखंड पर रांची रेल मंडल के सुईसा रेलवे स्टेशन अंतर्गत लेंगडीह रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रेन हादसे में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि नई दिल्ली के आनंद बिहार टर्मिनल से ओड़िशा के पुरी जाने वाली 12815 नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर का ओवरहेड तार गिरने से यह दुर्घटना घटी। ओवरहेड तार के टूटकर गिरकर ट्रेन के गेट के पास बैठे दो यात्रियों से सट गया। ट्रेन की रफ्तार और तार के तेज गति से दोनों पर सटने के बाद एक यात्री रामशंकर…

Read More

अविनाश – अंजू की बाराती में ईचागढ़ पहुंचे खनन पदाधिकारी और पकड़ लिया 11 हाइवा, बालू माफियाओं में हड़कंप चांडिल। सरायकेला खरसावां जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सथपति ने अवैध बालू खनन के विरुद्ध छापेमारी के लिए बहुत ही नायाब तरीका अपनाया था, जिसमे उन्हें बड़ी सफलता मिली है। बीती रात को जिला खनन पदाधिकारी अपने टीम के साथ ईचागढ़ पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने बालू लदे 11 हाइवा तथा एक जेसीबी मशीन को जप्त किया है। बीती रात को उपायुक्त के निर्देश पर खनन पदाधिकारी ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र के विरडीह गांव के समीप झाड़ियों में छिपाए गए 11…

Read More

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा है लोह अयस्क कटिंग का गोरखधंधा, ट्रक चालक के बयान से हो हुआ खुलासा – चौका पुलिस का सूचनातंत्र पड़ गया कमजोर चांडिल। सरायकेला – खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में लौह अयस्क की कटिंग का अवैध गोरखधंधा खूब फल फूल रहा है लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं होती हैं। विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बार ऐसे गौरखधंधे का मामला सामने आ चुका है इसके बावजूद वह अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं, जिनके जिम्मे ऐसे अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करने का दायित्व है। चौका थाना…

Read More

चांडिल : सरकारी शराब दुकान से पांच लाख की चोरी, जांच में जुटी आबकारी विभाग चांडिल। थाना क्षेत्र के चांडिल डैम रोड़ पर आदर्श कॉलोनी स्थित सरकारी शराब दुकान से लाखों की चोरी हुई हैं। अज्ञात चोरों ने बीती रात को घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि शराब दुकान से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड की शराब तथा कैश काउंटर से नकद राशि की चोरी हुई हैं। हालांकि, दुकान में चोरी कैसे हुई हैं? यह आश्चर्यजनक बात है। चोरी की घटना की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम पहुंची है। आबकारी विभाग के अवर निरीक्षक अखिलेश सिंह…

Read More

मतदान से पूर्व व्यापक पैमाने पर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान चांडिल। कल शनिवार को झारखंड में चार संसदीय सीट पर चुनाव हैं। ऐसे में चुनाव के पूर्व चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। रांची लोकसभा के चांडिल अनुमंडल तथा जमशेदपुर लोकसभा में भी कल मतदान हैं, ऐसे में चांडिल अनुमंडल के सभी चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही हैं। पुलिस कर्मियों द्वारा वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर को नोट किया जा रहा है। वहीं, वाहनों की जांच की वीडियोग्राफी भी की जा रही हैं।…

Read More

संविधान और लोकतंत्र खतरे में है, सभी वर्ग के लोग आगे बढ़कर करें ऐतिहासिक मतदान : सुखराम हेम्ब्रम चांडिल । भारत का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा लांघ चुकी हैं। युवा, किसान, मजदूर, शोषित, वंचित वर्ग त्रस्त है। इसलिए सभी वर्ग को आगे बढ़कर ऐतिहासिक मतदान करने की जरूरत है। उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह झारखंड आंदोलनकारी नेता सुखराम हेम्ब्रम ने कहा है। चांडिल स्थित अपने निजी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सुखराम हेम्ब्रम ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में देश…

Read More

नीमडीह : महिला की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार चांडिल। बीते दिनों सरायकेला – खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बाड़ेदा गांव में 20 मई की रात को एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि बाड़ेदा गांव के रविन्द्र नाथ रजक की पत्नी बबिता रजक के सिर पर पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में रविन्द्र नाथ रजक द्वारा नीमडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया गया था, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित…

Read More