Author: Admin

पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने आकांक्षा के सफल छात्र भीम हेम्ब्रम को किया सम्मानित जमशेदपुर। राज्य स्तरीय आकांक्षा ( इंजीनियरिंग, मेडिकल, क्लैट) कार्यक्रम सत्र 2024-26 में सफल हुए चाकुलिया प्रखंड के बडामारा पंचायत के नीमडीहा गांव निवासी छात्र भीम हेम्ब्रम को पूर्व विधायक कुणाल षंडगी ने सम्मानित किया। भीम अपनी इंटर की शिक्षा राज्य स्तरीय आकांक्षा कार्यक्रम के तहत निःशुल्क प्राप्त करेगा। बता दें कि भीम हेम्ब्रम ने 88% अंक लाकर मुराल उत्क्रमित उच्च विद्यालय का टॉपर बना है और मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना में भी सफल हुआ था। भीम के पिता की मृत्यु पांच महीने पहले हुई है। उसकी…

Read More

चांडिल : चावलीबासा में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण में बरती जा रही अनियमितता, घटिया सामग्रियों का हो रहा उपयोग चांडिल। सरायकेला खरसावां जिले के प्रखंड के चावलीबासा में ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल की ओर से करीब 55. 80 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण कराया जा रहा है। परंतु, उक्त भवन निर्माण में अनियमितता बरतने तथा घटिया किस्म के सामग्रियों का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भवन निर्माण में घटिया ईंटे लगाई जा रही हैं। वहीं, निम्न स्तर की धूल मिट्टी मिलावट वाली बालू का उपयोग किया…

Read More

चांडिल : गुरुजी के भांजे अनूप टुडू का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे मंत्री बंसत सोरेन एवं कई दिग्गज नेता चांडिल। प्रखंड के चाकुलिया निवासी तथा झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन (गुरुजी) के छोटे भांजे अनूप टुडू का कल रात निधन हो गया। बताया जाता है कि अनूप टुडू लंबे समय से किडनी संबंधित बीमारी से ग्रसित थे, उनका डायलिसिस के माध्यम से इलाज चल रहा था। बीती रात तबियत बिगड़ने पर उन्हें ब्रम्हानंद तमोलिया में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आज चाकुलिया में अनूप टुडू का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में स्वर्गीय…

Read More

चांडिल : डैम का जलस्तर बढ़ने से होने वाली समस्याओं को लेकर होगी बैठक चांडिल। कल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी ने महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। उक्त बैठक में चांडिल डैम के जलस्तर बढ़ने पर होने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके लिए रांची लोकसभा के सांसद, ईचागढ़ विधायक, सभी जिला परिषद एवं सभी प्रमुख व उपप्रमुख को पत्र भेजा गया है। इसके अलावा भूमि सुधार उपसमाहर्ता, ससुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, प्रभारी चिकित्सा प्रभारी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा विद्युत आपूर्ति विभाग के सहायक अभियंता…

Read More

नीमडीह : महापुरुषों की विरासत को संजोए रखना हम सभी का दायित्व : सुखराम हेम्ब्रम चांडिल। देश की आजादी से लेकर अलग झारखंड राज्य की लड़ाई तक अनगिनत महापुरुषों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। हमारे महापुरुषों ने अपने लोगों की आजादी, स्वाभिमान और हक – अधिकार की लड़ाई लड़ी थी। बिरसा मुंडा जैसे अनेकों वीर लड़ाकू योद्धाओं ने अपने लिए नहीं, बल्कि अपने लोगों के लिए लड़ाई लड़ते हुए प्राणों की आहुति दी है, यही उनकी विरासत है। इस विरासत को संजोए रखना हम सभी का दायित्व है। उक्त बातें झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं स्वच्छ चांडिल स्वस्थ…

Read More

नीमडीह : 7 जून से चलने वाली टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता के लिए हुई बैठक, स्वास्थ्य उपकेंद्र में तब्दील होंगे बंद स्कूल भवन चांडिल। सरायकेला – खरसावां जिले के नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता के लिए बैठक हुई। यहां प्रखंड के स्वास्थ्य प्रबंधक समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। आगामी 7 से 20 जून तक राज्यभर में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत टीबी पीड़ितों का सर्वेक्षण किया जाएगा। वहीं, जिन टीबी पीड़ितों का इलाज चल रहा है, उनके वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट…

Read More

चांडिल : दलमा में आग लगाने के आरोप में दो वाहन व गैस सिलेंडर जप्त, मामला दर्ज चांडिल। दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के जंगलों में आग लगाने के आरोप में बीती रात को दो वाहन तथा उसमें रखे एक गैस सिलेंडर को वन विभाग के कर्मियों ने जप्त किया है। बताया जाता है कि बीती रात करीब 11 बजे माकुलाकोचा चेक नाका से एक महिंद्रा बोलेरो तथा मारुति इग्निस कार जबरन दलमा में प्रवेश किया था। इस संबंध में रेंजर दिनेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात को बोलेरो तथा इग्निस कार में सवार कुछ लोग जबरन…

Read More

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकला है बंगाल का सौरभ कांति दास पश्चिम बंगाल के सुंदरबन के रहने वाले सौरभ कांति दास पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर भारत यात्रा पर निकला है। वह संपूर्ण यात्रा साइकिल से ही पूरी करेंगे। इस क्रम में आज सौरभ कांति दास जमशेदपुर पहुंचा था, जहां मीडिया से बातचीत में बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक हो गया है। पर्यावरण संरक्षण के मिशन पर सभी देशवासियों को योगदान देने की जरूरत है। इसी मिशन के तहत भारत के हर राज्य की यात्रा पर निकला हूँ। पर्यावरण संरक्षण के…

Read More

नीमडीह : हाथियों ने मचाया उत्पात, तोड़े घर व दुकान चांडिल। सरायकेला – खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में बीती रात को जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया है। नीमडीह प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर, सीधागोड़ा, रामनगर, अमड़ाबेड़ा, घाघरा समेत कई गांवों में घुसकर हाथियों ने तोड़फोड़ किया है। बताया जाता है कि हाथियों के झुंड ने कई लोगों के घर, दुकान, चारदीवारी को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। आज तड़के हाथियों को साढ़े चार बजे रामनगर में विचरण करते हुए देखा गया। फिलहाल हाथियों का झुंड कुशपुतुल के जंगल में डेरा जमाया हुआ है। रात को अचानक हाथियों…

Read More

चांडिल : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हुई वृद्धा की मौत चांडिल । थाना क्षेत्र के टाटा – रांची नेशनल हाईवे पर पाटा गांव में शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना रात्रि 9 बजे की है। बताया जाता है कि 65 वर्षीय वृद्धा नेशनल हाईवे पर भटक गई थी, इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने वृद्धा को कुचल कर फरार हो गया। दुर्घटना के समय चांडिल निवासी निखिल महतो जमशेदपुर जा रहा था, निखिल महतो ने एम्बुलेंस की मदद से वृद्धा को चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

Read More