Author: Admin

चांडिल : चौका पुलिस ने बालू लदे हाइवा को किया जप्त, पुलिस की कार्रवाई पर आला अधिकारियों ने रखी है पैनी नजर चांडिल। सरायकेला – खरसावां जिले के चौका थाना की पुलिस ने आज सुबह बालू लदे एक हाईवा को किया जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि हाइवा में अवैध रूप से बालू ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हाइवा संख्या JH 05 BE 0648 को जप्त कर थाना परिसर में रख लिया है। चौका पुलिस ने वाहन चालक तथा उसके मालिक से बालू का वैध कागजात दिखाने की मांग की है…

Read More

रन फॉर ड्रग्स फ्री झारखंड मैराथन दौड़ में शामिल हुए जिला प्रशासन के पदाधिकारी व युवा सरायकेला – खरसावां। मादक पदार्थों के विरुद्ध व्यापक जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से उपायुक्त के निर्देशानुसार आज सुबह नृपराज प्लस टू उच्य विद्यालय, सरायकेला से बिरसा मुंडा स्टेडियम तक रन फ़ॉर ड्रग्स फ्री मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के कई अधिकारी तथा सरायकेला के युवा शामिल थे। इस दौरान समाज को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी। युवाओं को संकल्प दिलाया गया…

Read More

कुकडू : बनगौड़ा में आठ परिवार के घर जलकर खाक, लाखों का हुआ नुकसान – एसडीओ शुभ्रा रानी ने लिया जायजा, पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराई राहत सामग्री चांडिल। सरायकेला – खरसावां जिले के कुकडू प्रखंड के बनगौड़ा में बीती रात करीब 12:30 बजे आग लगने से कुल आठ परिवार के घर जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हाथियों का प्रकोप बढ़ गया है। आए दिन जंगली हाथियों का झुंड गांवों में घुसकर जान माल को क्षति पहुंचाने का काम कर रही हैं। लोग अपने गांव से हाथियों को भगाने के लिए विभिन्न प्रकार…

Read More

चांडिल : सड़क दुर्घटना में साला व बहनोई की दर्दनाक मौत, एक व्यक्ति गंभीर चांडिल। सरायकेला – खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत चौका – कांड्रा रोड़ पर तुलग्राम मोड़ के पास मंगलवार रात को एक सड़क हादसे में साला व बहनोई की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन को चपेट में बाइक सवार तीनों दुर्घटना के शिकार हो गए। उसमें से दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवकों में विदेशी सिंह मुंडा सरायकेला के नारायणपुर निवासी थे। जबकि दूसरा…

Read More

चांडिल : डैम के जलस्तर को लेकर आयोजित बैठक में हाथी और प्रदूषण का मुद्दा गरमाया, पूर्व जिप उपाध्यक्ष देवाशीष राय ने दी चेतावनी – चांडिल डैम का जलस्तर 179 से अधिक हुआ तो करेंगे उग्र आंदोलन चांडिल । अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ शुभ्रा रानी की अध्यक्षता में आज आपदा प्रबंधन की बैठक हुई। चांडिल डैम के जलस्तर बढ़ने के कारण होने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा करना तथा समस्याओं से निपटने की तैयारी को लेकर यह बैठक आयोजित की गई थी। लेकिन बैठक में जंगली हाथियों के उत्पात से हो रही समस्याओं, आम जनमानस की क्षति तथा क्षेत्र में…

Read More

आपातकाल और लोकतंत्र की हत्या विषय पर आयोजित संगोष्ठी में भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना सरायकेला – खरसावां। जिला भाजपा कार्यालय में आपातकाल और लोकतंत्र की हत्या विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा गया। जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रशाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर विषय पर प्रकाश डालते हुए उदय सिंहदेव ने कहा कांग्रेस, भाजपा पर आरोप लगाती है लेकिन उसने बार बार संविधान से खिलवाड़ किया है। बाबा साहब के संविधान की हत्या…

Read More

कल सरायकेला में रन फॉर ड्रग्स फ्री झारखंड मैराथन दौड़ सरायकेला – खरसावां। मादक पदार्थो के दुरुपयोग को समाप्त करने हेतु चलाए जा रहें जागरूकता अभियान के तहत कल रन फॉर ड्रग्स फ्री झारखण्ड मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। सरायकेला स्थित एनआर उच्च विद्यालय से दौड़ प्रारंभ होगी, जो बिरसा मुंडा स्टेडियम में संपन्न होगी। कल प्रातः आठ बजे मैराथन दौड़ प्रारंभ होगी। नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ साथ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, समाजसेवी, समाज सुधारक एव युवा शामिल होंगे।

Read More

26 जून से 6 जुलाई तक आजसू का राज्यभर में हल्ला बोल कार्यक्रम, बोले डॉ देवशरण भगत – हल्ला बोल कार्यक्रम के माध्यम से हम जनता की आवाज बनेंगे रांची। आजसू पार्टी राज्य के सभी 260 प्रखंड और 51 नगर इकाइयों में हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन करेगी। हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन 26 जून से 6 जुलाई तक होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बिजली आपूर्ति में अनियमितता, मनरेगा मजदूरों को मजदूरी न मिलना, पलायन, मानव तस्करी, प्रशासनिक उदासीनता समेत जनमानस को आ रही अन्य समस्याओं के खिलाफ नगर आयुक्त और विकास…

Read More

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक सरायकेला – खरसावां। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के आगामी 30 जून 2024 को राजनगर में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। उद्घाटन, शिलान्यास सह परिसम्पति वितरण कार्यक्रम में आगमन की तैयारी को लेकर बिंदुवार समीक्षा की गई। वहीं, 26 जून को विभिन्न विभाग द्वारा उद्घाटन, शिलान्यास एवं परिसंपत्ति वितरण हेतु सूची जिला योजना कार्यालय में उपलब्ध करने का निर्देश दिया। बैठक में…

Read More

चांडिल : साहेब बांध का नाला को मिट्टी डालकर समतलीकरण किए जाने के खिलाफ समिति ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन चांडिल। सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड के दालग्राम में साहेब बांध से निकलने वाले नाले पर मिट्टी डालकर उसे समतल किए जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। वहीं, झारखंड नवनिर्माण समिति ने चांडिल एसडीओ शुभ्रा रानी को एक ज्ञापन सौंपा है और त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। समिति ने अपने ज्ञापन में बताया है कि नाले पर डाले गए मिट्टी को तत्काल उठाकर उसे पूर्ववत किया जाए। अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया…

Read More