चौका : अज्ञात कार ने एक मोटरसाइकिल को मारी टक्कर जो दूसरी मोटरसाइकिल से जा टकराई, एक महिला की मौत, एक व्यक्ति गंभीर
चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के टाटा रांची नेशनल हाईवे पर चावलीबासा के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर मृत्युंजय उरांव व उसकी पत्नी अंबिका उरांव मोटरसाइकिल सवार होकर गम्हरिया से चौका होते हुए बुंडू जा रहे थे। उरांव दंपत्ति के ठीक पीछे मोटरसाइकिल सवार होकर चौका के दिरलौंग निवासी सुकुमार सिंह मुंडा भी चल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने सुकुमार सिंह मुंडा को जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। इधर, अनियंत्रित होकर सुकुमार सिंह मुंडा ने सामने के मोटरसाइकिल सवार मृत्युंजय उरांव की मोटरसाइकिल से जा टकराई। इसके बाद दोनों मोटरसाइकिल सड़क पर गिर पड़े। मौके पर भाजयुमो नेता आकाश महतो, बजरंग दल के सक्रिय सदस्य नयन सिंह आदि स्थानीय लोग पहुंचे और तीनों मोटरसाइकिल सवार को इलाज के लिए चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल भेजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांचोपरांत घायल महिला अंबिका उरांव को मृत घोषित कर दिया है। वहीं, दूसरे मोटरसाइकिल सवार सुकुमार सिंह मुंडा को भी गंभीर चोटें आई है, जिसे डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया है। जबकि, इस दुर्घटना में मृतका अंबिका उरांव के पति मृत्युंजय उरांव सुरक्षित हैं।