आश्चर्यजनक : क्या चूहे भी कर रहे नशाखोरी? चूहों ने खाए 10 किलो भांग और नौ किलो गांजा, पुलिस ने स्नाहा दर्ज किया……
धनबाद। हमें पता है इस खबर की शीर्षक पढ़कर ही आपकी हंसी छूट गयी होगी। झारखंड के धनबाद से एक आश्चर्यजनक मामला सामने आया है, जहां चूहों ने थोड़े बहुत नहीं बल्कि 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा खा लिया है। इतना ही नहीं चूहों द्वारा भांग और गांजा खाने पर पुलिस ने स्नाहा दर्ज किया है।
अबतक हम सब जानते थे कि भांग – गांजा का सेवन नशेड़ी करते हैं, लेकिन अब चूहे भी इन पदार्थों का सेवन करने लगे हैं। ये बात तब सामने आई, जब एक मामले के जांचकर्ता ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट रखी। जांचकर्ता ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि थाना के मालखाने में रखी 10 किलो भांग और नौ किलो गांजा चूहे खा गए हैं। इस खबर को जानने के बाद लोगों की हंसी छूट रही हैं।
मामला 14 दिसंबर, 2018 का है, जब धनबाद के राजगंज निवासी शंभू अग्रवाल और उसके बेटे को नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अदालत में आईओ (जांच अधिकारी) की गवाही के साथ जब्त भांग-गांजा नमूने के तौर पर दिखाना था, लेकिन न्यायाधीश के निर्देश के बाद भी आईओ जप्त गांजा और भांग न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अदातल में गवाही चल रही थी। इस दौरान न्यायाधीश ने जांच अधिकारी (IO) से जप्त भांग और गांजा कोर्ट में लाने को कहा। लेकिन वह कोर्ट में जप्त सामग्री लाने में असमर्थता जताई।
लोक अभियोजक अवधेश कुमार ने थाना प्रभारी के आवेदन का हवाला देते हुए अदालत को बताया कि आवेदन में कहा गया है कि मालखाना में रखा गया जब्त 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा चूहों ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। इस संबंध में राजगंज थाना में एक सनहा भी दर्ज किया गया है।
बता दें कि 14 दिसंबर 2018 को राजगंज थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। प्राथमिकी में पुलिस ने कहा था कि गुप्त सूचना मिली थी कि शंभू अग्रवाल गांजा और भांग की तस्करी कर रह था। उसके यहां छापेमारी कर भांग और गंजा बरामद किया गया था। पुलिस ने इस संबंध में शंभू प्रसाद अग्रवाल और उसके बेटे को गिरफ्तार किया था।