राजधानी रांची में गोली चालन में एक महिला घायल
रांची। राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र के बूढ़ा खुसरा में बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई हैं, जिसमें एक महिला को गोली लगी है। वहीं, गोली चलाने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि गोली चालन में घायल महिला की पहचान गीता भगत के रूप में हुई हैं। महिला को रिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस घटना की जांच में जुट गई हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही हैं।