तमाड़ के कांची नदी के समीप नेशनल हाईवे पर बस और कार में जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
रांची। टाटा – रांची नेशनल हाईवे पर तमाड़ में कांची नदी के पुल के समीप आज शाम बस और कार में जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस दुर्घटना में कार चालक समेत उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायलों में एक महिला भी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने दुर्घनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि टाटा (जमशेदपुर) से रांची की ओर आ रही चंचल बस तथा विपरीत दिशा से जा रही कार में दुर्घटना हुई हैं। बता दें कि तमाड़ थाना क्षेत्र के कांची नदी पर स्थित पुल के समीप फोरलेन सड़क को वन- वे कर दी गई हैं। यहां प्रायः दुर्घटना होती हैं। लंबी दूरी तय करने के बाद एकाएक वन – वे में सड़क आ जाने से वाहन अपना नियंत्रण खो देती हैं, जिससे दुर्घटना का शिकार होते हैं। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के नाम पर एनएचएआई द्वारा उक्त स्थान पर फोरलेन सड़क को वन – वे करके छोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार एनएचएआई अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन किसी तरह की पहल नहीं हुई।