मांडर की युवा विधायक शिल्पी नेहा ने की धान रोपनी
मांडर के कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को धान रोपनी की। कीचड़ से सने खेतों में घुसकर स्वयं युवा विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने महिलाओं के साथ धान रोपनी की। अपने विधानसभा भ्रमण के दौरान शिल्पी नेहा तिर्की सिलागाई में कुछ महिलाओं को धान रोपाई करते हुए देखी तो अपना वाहन रोक लिया और महिलाओं से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने महिलाओं के साथ धान रोपाई में शामिल हुई।
विधायक शिल्पी नेहा तिर्की कहती हैं कि मांडर विधानसभा क्षेत्र में अपने भ्रमण के क्रम में आज मैंने सिलागाई में महिलाओं के साथ धनरोपणी की। ग्रामीण महिलाओं से उनकी समस्याओं, सपनों, आकांक्षाओं, चुनौतियों आदि के संदर्भ में भी बहुत सारी बातचीत हुई। इस वर्ष अबतक अपेक्षित बारिश नहीं हुई है लेकिन फिर भी मुझे इस बात का भरोसा है कि देर से ही सही लेकिन बारिश होगी और अभी तक की कम वर्षा से फसलों का उत्पादन प्रभावित नहीं होगा। वस्तुतः हमारी खेती-किसानी और धन रोपणी न केवल हमारी आर्थिक गतिविधियों का आधार है बल्कि यही सम्पूर्ण सामाजिक जीवन का ताना-बाना भी है। सुदृढ़ क़ृषि और खेती की मजबूती में सभी का हित छुपा है।