झारखंड आंदोलनकारी सुखराम हेम्ब्रम ने पर्यावरण संरक्षण का उठाया बीड़ा, विद्यालय में किया पौधरोपण
चांडिल। झारखंड आंदोलनकारी सह स्वच्छ चांडिल स्वस्थ चांडिल के संस्थापक सुखराम हेम्ब्रम ने क्षेत्र को हरा भरा रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का बीड़ा उठाया है। वह लगातार पौधरोपण तथा जंगलों के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। सुखराम हेम्ब्रम ने शनिवार को चांडिल प्रखंड के मातकमडीह स्थित कादलाकोचा प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में फलदार पौधा रोपण किया। वहीं, ग्राम वन प्रमंडल एवं संरक्षण समिति को सैकड़ों पौधे वितरण किया। इस अवसर पर सभी लोगों ने प्रकृति को हरा भरा रखने तथा पेड़ों के सुरक्षा का संकल्प लिया।
सुखराम हेम्ब्रम ने कहा कि जल, जंगल, जमीन एक दूसरे के पूरक हैं। जिस तरह जल और जमीन का संरक्षण जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा जंगल का संरक्षण भी जरूरी है। क्षेत्र जितना हरा भरा रहता है उतना ही लाभ होता है। हरे भरे क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण रहता है और ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले लोग कम बीमार पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रचंड धूप और तापमान बढ़ने की समस्या से हर इंसान परेशान हैं, इस परेशानी का एक ही उपाय है कि हम सभी अपने घर, कार्यालय, तालाब समेत जितने भी खाली जमीन पर पेड़ लगाएं और क्षेत्र को हरा भरा बनाएं। तभी इस बढ़ती तापमान पर नियंत्रण रखा जा सकता है।
इस अवसर पर मुखिया सुकलाल मुर्मू, मांझी बाबा रविंद्र टुडू, श्यामल मार्डी, नेपाल बेसरा, गोपाल मुर्मू, गंगाधर मुर्मू, गोमाह मुर्मू, हाड़ीराम सोरेन, भास्कर टुडू, शंकर हांसदा, नारायण किस्कू, जगदीश मार्डी, बुद्धेश्वर गोप आदि मौजूद थे।