केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ के निजी सचिव ने डीसी को भेजा पत्र, विमुक्त हुए सभी सांसद प्रतिनिधि
रांची/ चांडिल। 17वीं लोकसभा के दौरान सांसद संजय सेठ द्वारा रांची जिला के रांची, हटिया, कांके, सिल्ली, ईचागढ़ एवं खिजरी विधानसभा क्षेत्र के लिए वर्ष 2019- 2024 के लिए मनोनीत सांसद प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है।
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भारत सरकार द्वारा इस मनोनय को आज भंग कर दिया गया है। इसलिए आज से सभी मनोनीत सांसद प्रतिनिधि पद से विमुक्त माना जाएगा। इसकी सूचना रांची और सरायकेला के उपायुक्त को पत्र के माध्यम से दे दी गई है। राज्यमंत्री संजय सेठ के निजी सचिव ने आज ही दोनों जिले के डीसी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। मंत्री संजय सेठ ने सभी प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि 5 साल सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में मेरे प्रतिनिधि के रूप में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम किया। इन सभी प्रतिनिधियों का धन्यवाद।