गाजे बाजे के साथ भाजपाइयों ने आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय का किया घेराव, जल संकट को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
सरायकेला – खरसावां। भाजपा द्वारा आज जिले के आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया गया तथा जल संकट को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोग शामिल हुए। गाजे बाजे के साथ आदित्यपुर मुख्य बाजार से पैदल यात्रा करते हुए जुलूस की शक्ल में भाजपाई तथा स्थानीय लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान महिलाओं ने अपने हाथों में बाल्टी, डेगची इत्यादि बर्तन के साथ जोरदार हंगामा किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला संगठन प्रभारी सुबोध कुमार गुड्डू ने कहा इस आक्रोश प्रदर्शन में मौजूद जनसैलाब दर्शाता है की यहां के विधायक सह प्रदेश के मुख्यमंत्री कितने निक्कम्मे साबित हुए हैं जो व्यक्ति मुख्यमंत्री रहते हुए अपने गृह क्षेत्र में पानी, बिजली, साफ सफाई, कानून व्यवस्था जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर सकते हैं, वह झारखंड प्रदेश का क्या भला करेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि नगर निगम बार बार होल्डिंग टैक्स बढा रही हैं लेकिन सुविधाएं घटती जा रही हैं। आज नगर निगम क्षेत्र में जितने भी कार्य हुए हैं वह केंद्र सरकार की राशि से हो रही हैं। नगर निगम क्षेत्र में कोई काम न हो तथा अधिकारियों के माध्यम से लूट खसोट होता रहे, इसके कारण चंपई सोरेन सरकार नगर निगम का चुनाव नहीं करवा रहा है।
भाजपा नेता गणेश माहली ने कहा कि भले ही वे चुनाव हारे हैं लेकिन जनहित के मुद्दे पर संघर्ष हमेशा करते हैं। गणेश माहली ने सूबे के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर मजहब विशेष का हितैषी बताया है। उन्होंने कहा कि आज सुबह भी मजहब विशेष बस्ती में पानी उपलब्ध कराई गई, लेकिन कॉलोनी में पानी सप्लाई नहीं हुआ। गणेश माहली ने कहा कि चंपई सोरेन सरकार के विशेष मजहब पर ध्यान केंद्रित करते हुए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं, जबकि भाजपा सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास की सिद्धांत पर काम करती हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व उपमहापौर बॉबी सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में गर्मी के समय नगर निगम क्षेत्र में छह टैंकर चलते थे, जिनसे लोगों को प्रतिदिन शुद्ध पानी उपलब्ध कराई जाती थी लेकिन वर्तमान में केवल एक टैंकर चल रही तथा बाकी खड़े हैं। उन्होंने कहा1 आम जनता की आवाज को सुनने वाला निगम में कोई नहीं है। बॉबी सिंह ने कहा कि यदि निगम के कार्यशैली में सुधार नहीं होता है तो भाजपा कार्यकर्ता निगम कार्यालय में तालाबंदी करने का काम करेगी।
भाजपा नेता नेता रमेश हांसदा ने सवाल खड़ा करते हुए कहा मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले जिंदल के अधिकारियों से क्या बात किया था? अगर पानी पर बात किया था तो परिणाम क्यों नहीं निकला? चंपाई सोरेन द्वारा जनता के बीच केवल भेदभाव किया जाता है, जो ठीक नहीं है।
जल संकट को लेकर आयोजित कार्यक्रम में सभा का संचालन सुनील श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर राकेश सिंह, जिला महामंत्री मधू सूदन गोराई, मनोज तिवारी, राकेश मिश्रा, मनोज चौधरी, बीरेंद्र सिंह, अमितेश अमर, संजय सरदार, कृष्णा प्रधान, संजीव रंजन, बरजोराम हांसदा, ललन शुक्ल, अजय सिंह, रंजन सिंह, भोगेंद्र झा, देवेश महापात्रा, उषा, रिंकू राय, प्रभासिनी कालुंडिया, अभिजीत महतो, नीलपद्धम बिश्वास, नथुनी सिंह, जुली महतो, राजरानी महतो, कृष्ण मुरारी झा, कुमुद रंजन, अशोक सिंह, बिजय सोनार, दुर्गा दास, लक्ष्मण राय समेत अन्य मौजूद थे।