पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकला है बंगाल का सौरभ कांति दास
पश्चिम बंगाल के सुंदरबन के रहने वाले सौरभ कांति दास पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर भारत यात्रा पर निकला है। वह संपूर्ण यात्रा साइकिल से ही पूरी करेंगे। इस क्रम में आज सौरभ कांति दास जमशेदपुर पहुंचा था, जहां मीडिया से बातचीत में बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक हो गया है। पर्यावरण संरक्षण के मिशन पर सभी देशवासियों को योगदान देने की जरूरत है। इसी मिशन के तहत भारत के हर राज्य की यात्रा पर निकला हूँ। पर्यावरण संरक्षण के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि पानी बचाना, ताकि भविष्य में सभी लोगों को पानी उपलब्ध हो सके। वहीं, प्लास्टिक के उपयोग से परहेज करना होगा। प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को अत्यधिक नुकसान हो रहा है।
सौरभ कांति दास ने भारत यात्रा के दौरान अपने अनुभव को साझा किया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के भ्रमण के दौरान दीवारों पर पर्यावरण संरक्षण के अनेकों स्लोगन पढ़ने तथा चित्र देखने को मिल रहे हैं लेकिन उन स्लोगन को पढ़कर हमें अपने जीवन में अमल करना होगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों में स्कूली बच्चों को भी वह जागरूक कर रहे हैं।