धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस
चांडिल। नीमडीह प्रखंड के मातकमडीह मोड़ पर आगामी 9 जून को धूमधाम से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस मनाई जाएगी। इसके लिए शनिवार को नीमडीह के मातकमडीह मोड़ पर एक बैठक हुई, जिसमें मुख्य रूप से झामुमो के वरिष्ठ नेता सुखराम हेम्ब्रम समेत क्षेत्र के झारखंड आंदोलनकारी व प्रबुद्ध लोग शामिल थे। यहां करमू सिंह सरदार की अध्यक्षता में हुई बैठक में भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि आयोजन करने को लेकर पर चर्चा की गई। वहीं, आयोजन को सफल बनाने के लिए 25 सदस्यीय कमिटी के गठन किया गया। इस मौके पर उप मुखिया फनी सिंह सरदार, कर्मु सिंह सरदार, श्यामल मार्डी, डोमन बास्के, हरे कृष्णा सिंह, तरुण प्रमाणिक, विश्वनाथ मंडल, अंगद सिंह, निरंजन सिंह, लोचन मार्डी, मंगल सिंह मुंडा, अरुण सिंह, राजू हेंब्रम, प्रकाश मांझी, दुखू सिंह मुंडा, भोला नाथ सिंह सरदार, हाड़ीराम सोरेन, भास्कर टुडु, जगत सिंह आदि मौजूद थे।
बिरसा मुंडा झारखंडियों के रोम रोम में बसे हैं : सुखराम हेम्ब्रम
झामुमो के वरिष्ठ नेता सह स्वच्छ चांडिल स्वस्थ चांडिल के संस्थापक सुखराम हेम्ब्रम ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा झारखंडियों के रोम रोम में बसे हैं। तभी तो हमलोग उन्हें भगवान की भांति पूजते हैं, उनके प्रति हमारी आस्था कभी कम नहीं होती हैं। हेम्ब्रम ने कहा कि आधुनिकता की आंधी में हमारे युवा पीढ़ी विकसित हो रहे हैं लेकिन अपने पूर्वजों के इतिहास को जानने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। इसलिए हर गांव, टोला में शहीद बिरसा मुंडा जैसे महान क्रांतिवीरों के संघर्षमय जीवनी का प्रचार प्रसार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा हमारे आदर्श हैं, हमारे प्रेरणास्रोत हैं।