मतदान से पूर्व व्यापक पैमाने पर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान
चांडिल। कल शनिवार को झारखंड में चार संसदीय सीट पर चुनाव हैं। ऐसे में चुनाव के पूर्व चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। रांची लोकसभा के चांडिल अनुमंडल तथा जमशेदपुर लोकसभा में भी कल मतदान हैं, ऐसे में चांडिल अनुमंडल के सभी चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही हैं। पुलिस कर्मियों द्वारा वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर को नोट किया जा रहा है। वहीं, वाहनों की जांच की वीडियोग्राफी भी की जा रही हैं। शुक्रवार को नीमडीह थाना क्षेत्र के पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर व्यापक स्तर पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा चांडिल थाना क्षेत्र के पाटा टोल प्लाजा एवं कपाली ओपी के दोमुहानी में भी जांच की जा रही हैं।