नीमडीह : मतदाता पर्ची वितरण को लेकर हुई बैठक
चांडिल। 25 मई को रांची लोकसभा में मतदान है, इसको लेकर चुनाव आयोग द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रही हैं। रांची लोकसभा के अंतर्गत सरायकेला – खरसावां जिला का ईचागढ़ विधानसभा भी है। आज जिले के नीमडीह प्रखंड सह अंचल सभागार में मतदाता पर्ची वितरण को लेकर बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार और बीडीओ कुमार एस अभिनव मौजूद रहे। इस दौरान प्रखंड के सभी बीएलओ को मतदाता पर्ची वितरण की जानकारी दी गई। पर्ची वितरण के दौरान किन बातों का ध्यान रखना है, इसका प्रशिक्षण दिया गया। बीएलओ द्वारा घर – घर जाकर मतदाता पर्ची वितरण किया जाएगा। बताया गया कि नीमडीह प्रखंड में कुल 72 बूथ हैं, जहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। सभी बूथों पर मतकर्मियो एवं मतदाताओं को पेयजल, शौचालय, मेडिकल शिविर इत्यादि सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।