नीमडीह : पीएलबी शुभंकर महतो ने विद्यार्थियों संग मनाया चालियामा में पृथ्वी दिवस
चांडिल। नीमडीह प्रखंड अंतर्गत शिवानंद विद्यापीठ प्लस टू उच्च विद्यालय चालियामा में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला तथा अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति चांडिल की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्राधिकार के पीएलवी शुभंकर महतो ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संतुलन, प्लास्टिक के दुष्परिणाम सहित विधिक सेवा कार्यों की जानकारी दी। वहीं, अधिक से अधिक पौधारोपण करने, जलाशयों को प्रदूषित होने से बचाने एवं प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षण करने लिए प्रेरित किया। इसके अलावा पीएलवी ने विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारी के साथ कानूनी पर्ची व पुस्तिका का वितरण किया। इस अवसर पर शिक्षक राजेन्द्र कुमार नायक, शिवजी प्रमाणिक, विजय सिंह, कृष्णा सिंह, कबिता सिंह, पुष्पा रानी सिंह आदि उपस्थित थे।