चांडिल : छौ नृत्य में झामुमो नेता सुखराम हेम्ब्रम ने की शिरकत
चांडिल। झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं स्वच्छ चांडिल – स्वास्थ्य चांडिल के संस्थापक सुखराम हेम्ब्रम ने चांडिल प्रखंड के कांदरबेड़ा में चढ़क पूजा के अवसर पर आयोजित छौ नृत्य में शिरकत किया। इस दौरान सुखराम ने शिव मंदिर में मत्था टेका और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए चढ़क पूजा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि अच्छे फसल, आरोग्य जीवन और गांव की समृद्धि के लिए पूर्वजों ने चढ़क पूजा की शुरुआत की थी। यह कोई साधारण पूजा नहीं है, इस पूजा से ग्राम देवता प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि छौ नृत्य केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि यह हमारा अनमोल धरोहर है। इस नृत्य में अद्भुत कला का दर्शन होता है। क्षेत्रीय भाषा, संस्कृति, कला, परंपरा का अद्भुत संगम है। सुखराम हेम्ब्रम ने कहा कि छौ उस्ताद पद्मश्री स्वर्गीय गंभीर सिंह मुंडा ने छौ नृत्य को देश के बाहर विदेश में पहचान दिलाने का काम किया है। इसके लिए वर्तमान समय में विभिन्न देशों के लोग छौ नृत्य के प्रति अपनी रुचि रखते हैं। इस मौके पर सुधीर सिंह सरदार, मदन मांझी, हाड़ीराम सोरेन आदि मौजूद थे।